Kesari Chapter 2 की सफलता पर अपारशक्ति खुराना ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी भाषा…

Kesari Chapter 2: जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई को उजागर करती ‘केसरी: चेप्टर 2’ में अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से खूब सकारात्मक रिस्पांस मिल रहा है. इस बीच आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फिल्म का रिव्यू दिया है, जो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है.

Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार और अनन्या पांडे की ऐतिहासिक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म ‘केसरी: चेप्टर-2’ 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज के बाद दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक से पॉजिटिव रिस्पांस बटोर रहा है. साथ ही कई बॉलीवुड सेलेब्स जैसे विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, इब्राहिम अली, सुनील शेट्टी, वरुण धवन और अन्य भी ‘केसरी चैप्टर 2’ की खूब तारीफ कर रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए फैंस को फिल्म देखने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. इस बीच बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के भाई और स्त्री 2 एक्टर अपारशक्ति खुराना ने भी ‘केसरी 2’ देखने के बाद दर्शकों से कुछ ऐसा कह डाला है, जो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है.

अपारशक्ति खुराना का वायरल बयान

अपारशक्ति खुराना ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘केसरी चैप्टर 2’ का एक पोस्टर सही किया और लिखा, ‘सभी लोग अभी जाकर फिल्म देखें. मेरी भाषा के लिए मुझे माफ करिए लेकिन अगर आप अपने देश के लिए इतना नहीं कर सकते तो भाड़ में जाइये. फिल्म देखकर आपको खुद समझ में आ जाएगा कि मैं ऐसा क्यों बोल रहा हूं.’ अब एक्टर का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

केसरी चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

केसरी चैप्टर 2 को रिलीज हुए अब तीन दिन पुरे हो चुके हैं. 7.84 करोड़ रुपये से ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने तीन दिन में टोटल 29.76 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. करण सिंह त्यागी की निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार ने लीड रोल में हैं., जो सी शंकरन नायर का किरदार निभा रहे हैं. तो वहीं, आर माधवन फिल्म में एडवोकेट नेविल मैककिनले के रोल में हैं और अनन्या पांडे वकील दिलरीत गिल की भूमिका निभा रही हैं.

यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 Worldwide Collection: जाट की हालत टाइट, अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ ने 2 दिन में बना डाला बड़ा रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >