विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने छोड़ा भारत, क्यों लंदन हुए शिफ्ट, इस शख्स ने बताई वजह, बोले- एंजॉय नहीं कर पाते

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने लंदन में शिफ्ट होकर अपनी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखने का फैसला किया. अब डॉ. श्रीराम नेने ने बताया कि आखिर क्यों ये स्टार कपल भारत से दूर एक प्राइवेट और नॉर्मल लाइफ जीना चाहता है.

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अब लंदन को अपना नया होम बेस बना लिया है. भारत की स्टार लाइमलाइट, कैमरों और पब्लिक अटेंशन से दूर दोनों अपने बच्चों के साथ एकदम नॉर्मल और प्राइवेट लाइफ जीना चाहते हैं. कपल को अक्सर लंदन की सड़कों पर बच्चों संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट किया जाता है, लेकिन सवाल ये है कि आखिर स्टार ने भारत से दूर शिफ्ट होने का फैसला क्यों लिया? अब माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने इसके पीछे की वजह रिवील की.

क्यों लंदन में शिफ्ट हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के साथ बातचीत में डॉ. श्रीराम नेने ने साल 2025 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से हुई मुलाकात को याद किया. विराट की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, ''मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है. हम उनसे कई बार मिल चुके हैं, वह एक अच्छे और नेक इंसान हैं.''

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, फोटो- इंस्टाग्राम

इसके बाद डॉ. नेने ने अनुष्का शर्मा संग उस बातचीत का जिक्र किया, जिसमें लंदन शिफ्ट होना था. उन्होंने बताया, ''एक दिन अनुष्का के साथ चिटचैट हुई और वह काफी दिलचस्प थी. वे लोग लंदन शिफ्ट होने के बारे में सोच रहे थे, क्योंकि वे यहां अपनी सक्सेस को खुलकर एंजॉय नहीं कर पाते. हम समझते हैं कि उन्हें किन चीजों से गुजरना पड़ता है, क्योंकि वे कुछ भी करें, लोगों का ध्यान उनकी तरफ चला जाता है. पैपराजी हर तरफ क्लिक करती है. ऐसे में लगभग आईसोलेटेड फील करने लगते हैं.''

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा वामिका के साथ, फोटो- इंस्टाग्राम

ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा से पहले किन-किन हसीनाओं से जुड़ा था विराट कोहली का नाम? जानिए पूरी लव स्टोरी

विराट-अनुष्का बच्चों को देना चाहते हैं नॉर्मल लाइफ

डॉ. नेने ने आगे बताया कि जब किसी सेलिब्रिटी कपल की जिंदगी में हर वक्त कैमरों की नजर बनी रहे, तो छोटी-छोटी चीजें भी मुश्किल हो जाती हैं. उन्होंने कहा, ''मैं हर किसी के साथ आसानी से घुल-मिल जाता हूं और बिंदास रहता हूं, लेकिन इसके बावजूद मुश्किलें तो आती हैं. हर जगह सेल्फी लेने का मोमेंट आता है. इसमें कोई बुरी बात नहीं है, लेकिन एक समय के बाद यह दखल देने जैसा महसूस होने लगता है. खासकर जब आप डिनर या लंच कर रहे हों और फिर भी आपको सामने वाले के साथ फोटो लेना पड़े. मेरी वाइफ के लिए भी यह एक परेशानी बन जाती है, लेकिन अनुष्का और विराट बहुत अच्छे लोग हैं और वे बस अपने बच्चों की परवरिश बिल्कुल नॉर्मल तरीके से करना चाहते हैं.''

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की फैमिली

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ लंदन शिफ्ट हो चुके हैं. कपल ने दिसंबर 2017 में इटली में एक प्राइवेट और इंटिमेट सेरेमनी में शादी की थी. इसके बाद 2021 में दोनों बेटी वामिका के पैरेंट्स बने और 2024 में उनके बेटे अकाय का जन्म हुआ.

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, फोटो- इंस्टाग्राम

ये भी पढ़ें: मबई में विराट-अनुष्का का एक और लग्जरी घर, 18.29 करोड़ में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >