Anurag Kashyap: 22 साल बाद बड़े पर्दे पर रिलीज होगी अनुराग कश्यप की पहली विवादित फिल्म ‘पांच’, इस वजह से हुई थी बैन

Anurag Kashyap: डायरेक्टर अनुराग कश्यप की 22 साल बाद पहली फिल्म ‘पांच’ बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म को अनुराग कश्यप ने साल 2002 में तैयार किया था.

Anurag Kashyap: महाराजा, गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी शानदार फिल्मों के निर्देशक अनुराग कश्यप की जब भी कोई फिल्म रिलीज होती है तब बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करती है. इसी बीच सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए उनकी एक और फिल्म आ रही है, जिसका टाइटल ‘पांच’ है. यह फिल्म उनकी पहली फिल्म थी, जिसे अब 22 साल बाद सीबीएफसी ने हरी झंडी दिखा दी है. इस फिल्म को अनुराग कश्यप ने साल 2002 में तैयार किया था, लेकिन कई कारणों के चलते यह रिलीज नहीं हो पाई और बैन हो गई थी. आइए बताते हैं ऐसा क्यों हुआ था.

फिल्म के प्रोड्यूसर ने दी गुड न्यूज

पांच फिल्म के प्रोड्यूसर टूटू शर्मा ने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ‘पांच अगले साल आ रही है. मेरी योजना इसे छह महीने के अंदर सिनेमाघरों में रिलीज करने की है. फिल्म पर बैन लगा दिया गया था और नेगेटिविटी थोड़ी खराब हो गई थी. इसे बहाल करने का प्रॉसेस शुरू हो चुका है. जैसे ही ये तैयार हो जाएगा, हम पांच रिलीज करेंगे.’

‘मुद्दों का हल हो गया है’

टूटू शर्मा ने सीबीएफसी सर्टिफिकेट को दिखाते हुए कहा कि ‘मुद्दों का हल हो गया है. लेकिन फिर हमें कुछ और चुनौतियों का सामना करना पड़ा. इसीलिए, फिल्म डिब्बाबंद हो गई थी. साथ ही, अब री-रन का चलन भी यहां है. तो, कोई भी पांच की क्षमता को इमैजिन कर सकता है. ये बहुत एक्साइटेड साइन है. इसके अलावा, समय ऐसा है कि ऐसी फिल्में देखी जा रही हैं और उनके पास दर्शक भी हैं.’

क्यों बैन हुई थी फिल्म पांच?

अनुराग कश्यप की निर्देशित फिल्म ‘पांच’ कहानी 1976-77 में पुणे में हुए जोशी-अभ्यंकर सीरियल हत्याकांड पर आधारित है. इस फिल्म में कई अब्यूसिव कंटेंट, सेंसिटिव सब्जेक्ट और वायलेंस का इस्तेमाल किया गया था, जिसकी वजह से सीबीएफसी ने बैन कर दिया था. फिल्म में के के लीड रोल में थे. वहीं, आदित्य श्रीवास्तव, विजय मौर्य और तेजस्विनी कोलाहपुरे मुख्य भूमिकाओं में थे. यह फिल्म अगले साल 2025 में रिलीज होगी.

Also Read: Anurag Kashyap की वो 5 फिल्में, जिससे चमकी उनकी किस्मत, OTT पर हैं मौजूद

Also Read: Gangs of Wasseypur 3: फिल्म के पार्ट 3 को लेके अनुराग कश्यप का बयान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >