Animal: बॉबी देओल ने एनिमल की सक्सेस पर तोड़ी चुप्पी, कहा- उनके सपोर्ट से मैं विलेन की भूमिका में…

रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म एनिमल ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है. संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया. ओपनिंग डे पर मूवी ने 61 करोड़ का कलेक्शन किया है. अब बॉबी देओल ने फिल्म की सक्सेस पर चुप्पी तोड़ी है.

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और बॉबी देओल की रिवेंज ड्रामा आखिरकार 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. एनिमल में रणबीर और बॉबी के साथ अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. यह फिल्म संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित है और एक पिता और पुत्र के जहरीले रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड पर जबरदस्त शुरुआत की है और नॉन हॉलिडे रिलीज के लिए सबसे बड़ी ओपनर देकर इतिहास रच दिया है. एनिमल ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 116 करोड़ की कमाई की है. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने भारत में 61 करोड़ रुपये की शुद्ध (शुरुआती अनुमान) कमाई की है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, पहले दिन फिल्म का ग्लोबल ग्रॉस कलेक्शन 110-115 करोड़ रुपये के बीच है. उन्होंने यह भी ट्वीट किया कि फिल्म ने पहले दिन उत्तरी अमेरिका में 2.5 मिलियन डॉलर की कमाई की है. अब बॉबी देओल ने मूवी की सफलता पर बात की है.

बॉबी देओल ने एनिमल की सफलता पर तोड़ी चुप्पी

बॉबी देओल ने पैपराजी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ”भगवान दयालु रहे हैं.” उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए उनके सपोर्ट को श्रेय दिया और उन सभी यादगार पलों को कैद करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. बॉबी देओल ने भी फिल्म में अपने किरदार की नकल करके अपनी अविश्वसनीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया. बीते दिनों सनी देओल ने ‘एनिमल’ की रिलीज से पहले अपनी और बॉबी की तस्वीरों की एक सीरिज पोस्ट की, जिसमें दोनों भाइयों को कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है. एक तस्वीर में बॉबी को अपने बड़े भाई को गर्मजोशी से गले लगाते देखा जा सकता है. ‘गदर 2’ स्टार ने लिखा, “मेरे छोटे भाई ने दुनिया को हिलाकर रख दिया है. #Animal को ऑल गन्स फायरिंग की सफलता.”

संदीप रेड्डी वांगा की पिछली फिल्में

संदीप की पिछली फिल्म कबीर सिंह, जो 2018 में रिलीज़ हुई थी, ने 20.21 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी यात्रा शुरू की, लेकिन अंततः भारत में अपने जीवनकाल के दौरान 278 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की. रणबीर कपूर के लिए सिनेमाघरों में उनकी अब तक की सबसे बड़ी हिट राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू रही है, जिसने 342.53 करोड़ रुपये की कमाई की थी. यह उनकी अब तक की सबसे बड़ी ओपनर भी थी, क्योंकि इसने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, लेकिन अब एनिमल ने यह स्थान ले लिया है.

एनिमल का मूवी रिव्यू

प्रभात खबर ने रणबीर कपूर की एनिमल को 3 स्टार दिए है. फ़िल्म की कहानी रणविजय सिंह (रणबीर कपूर) हैं, जिसके जीवन का एक ही लक्ष्य है. अपने पिता बलबीर सिंह (अनिल कपूर) से वेलीडेशन पाना जो उसे कभी नहीं मिला है. उसके पिता भारत के सबसे अमीर आदमी हैं इसलिए वह बहुत बिजी होने के साथ -साथ बहुत दुश्मनों से भी घिरे हैं. दुश्मन उसके अपने भी है, पिता पर जानलेवा हमला भी हो जाता है. ऐसे में बेटा रणविजय अपने पिता की जान के लिए एनिमल बन जाता है. जिसके लिये किसी की भी जान लेना गाजर मूली काटने से भी आसान है. फ़िल्म की आगे की कहानी इसी खूनी को एक्स्प्लोर करती है.

Also Read: Animal HD Leak: रणबीर कपूर की फिल्म को फ्री में डाउनलोड कर देख रहे हैं लोग, इन साइटों पर एनिमल हुई लीक

इस साइटों पर लीक हुई एनिमल

एनिमल रिलीज के चंद घटों बाद ही पायरेसी साइटों पर लीक हो गई. रिपोर्टों के अनुसार, एनिमल रिलीज़ होने के कुछ ही घंटों के भीतर ऑनलाइन लीक हो गया है. एनिमल Movierulz, Filmyzilla, Kuttymovies, Tamilrockers, Filmywap, Pagalworld, Filmymeet, 7starhd, Vegamovies, और Moviesflix जैसी साइटों पर ऑनलाइन लीक हो गया है. प्रत्येक फिल्म निर्माता के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपनी फिल्म को पायरेसी से बचाना है, और वे सभी समय-समय पर प्रशंसकों से फिल्मों को ऑनलाइन लीक न करने का आग्रह करते हैं. बता दें कि पाइरेसी एक दंडनीय अपराध है और प्रभात खबर इसकी कड़ी निंदा करता है. फिल्में मनोरंजन के उद्देश्य से बनाई जाती हैं और सिनेमाघरों में देखी जाती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >