Aneet Padda Shakti Shalini: स्त्री डायरेक्टर ने ‘शक्ति शालिनी’ में अनीत पड्डा को कास्ट करने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- नई ऊर्जा वाली अभिनेत्री की तलाश थी

Aneet Padda Shakti Shalini: थामा के पोस्ट क्रेडिट सीन में कंफर्म हो गया है कि अनीत पड्डा ‘शक्ति शालिनी’ की लीड एक्ट्रेस हैं. इस बीच डायरेक्टर अमर कौशिक ने खुलासा किया कि आखिर क्यों उन्होंने फिल्म के लिए सैयारा एक्ट्रेस को ही चुना.

Aneet Padda Shakti Shalini: 21 अक्टूबर को रिलज हुई ‘थामा’ ने मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में एक नई कहानी जोड़ दी. यह फिल्म, जो वैम्पायर रोमांटिक कॉमेडी जॉनर में बनी है, ने सिनेमाघरों में 24 करोड़ कमाते हुए शानदार शुरुआत की. आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के दमदार अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया. यही वजह है कि रिलीज के एक हफ्ते में ही फिल्म 100 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है.

लेकिन थामा की सबसे बड़ी सरप्राइज थी इसकी एंड-क्रेडिट सीन में हुई अगली फिल्म शक्ति शालिनी की अनाउंसमेंट हुई. इस फिल्म में सैयारा फेम अनीत पड्डा मुख्य किरदार निभाएंगी. इस बीच निर्देशक अमर कौशिक ने खुलासा किया कि आखिर फिल्म के लिए उन्होंने अनीत पड्डा को क्यों चुना. आइए बताते हैं सबकुछ.

कैसे मिली अनीत पड्डा को ‘शक्ति शालिनी’?

मोहित सूरी की सैयारा की रिलज से पहले यह चर्चा थी कि शक्ति शालिनी के लिए कियारा आडवाणी पहली पसंद थीं. लेकिन कुछ हफ्ते बाद खबर आई कि इस रोल के लिए अनीत को साइन कर लिया गया है. थामा की रिलीज के साथ यह आधिकारिक रूप से कन्फर्म हो गया कि अनीत ही शक्ति शालिनी हैं.

फिल्म के निर्देशक और निर्माता अमर कौशिक ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में बताया, “जब हम स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे, तो हमें एक युवा और नई ऊर्जा वाली अभिनेत्री की तलाश थी. उसी दौरान हमने सैयारा देखी और महसूस किया कि अनीत इस किरदार के लिए एकदम परफेक्ट हैं. उन्होंने कहानी सुनी और तुरंत हामी भर दी.”

शूटिंग और रिलीज प्लान पर क्या कहा?

अमर कौशिक, जिन्होंने स्त्री और स्त्री 2 (2024) जैसी हिट फिल्में दी हैं, ने बताया कि शक्ति शालिनी की शूटिंग जनवरी 2026 से शुरू होगी. उन्होंने आगे कहा, “हम नहीं चाहते कि दर्शक ब्रह्मांड की फिल्मों से ओवरडोज महसूस करें. इसलिए 2026 में सिर्फ शक्ति शालिनी ही रिलीज होगी.”

यह भी पढ़ें: The Raja Saab की लीड एक्ट्रेस रिद्धि कुमार ने प्रभास संग काम करने के अनुभव पर किया खुलासा, बोलीं- बेहद सहज और अद्भुत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >