Diwali 2022: दिवाली पार्टी में अनन्या पांडे-आदित्य रॉय साथ हुए स्पॉट, फैंस बोले-दाल में कुछ काला है,VIDEO

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे साथ में दिखे. दोनों को देखकर फैंस तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे है. बता दें कि उनके लिंकअप की खबरें सोशल मीडिया पर है.

अनन्या पांडे (Ananya Panday) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) नये लवबर्ड्स है. अनन्या और आदित्य के लिंकअप की खबरें है. हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ कहा नहीं है. लेकिन हाल ही में दोनों फिल्म निर्माता रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में साथ में नजर आए. वहीं डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के स्टार-स्टडेड दिवाली पार्टी में भी दोनों साथ में दिखे.

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे साथ में दिखे

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे एक साथ स्पॉट हुए. इस दौरान दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे. अनन्या ब्लैक एंड व्हाइट एंब्रॉयडरी वाले थ्री-पीस में बेहद ग्रॉजियर्स लगी, जबकि आदित्य ब्लैक शेरवानी में काफी स्मार्ट लगे. दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज भी दिए.

यूजर्स बोले- दाल में कुछ काला है

विरल भयानी ने आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का वीडियो पोस्ट किया है. इसपर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, न्यू मूवी अलर्ट. एक अन्य यूजर ने लिखा, दोनों साथ अच्छे लग रहे है. एक और यूजर ने लिखा, हॉट कपल अलर्ट. एक और यूजर ने लिखा, इनकी कोई केमेस्ट्री. एक और यूजर ने कमेंट में लिखा, दाल में कुछ काला है.

Also Read: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सुहाना खान लगी चांद सी खूबसूरत, साड़ी में दिखी हसीन, लेकिन…

पार्टी में ये सेलेब्स आए नजर

वहीं, इस पार्टी में अनन्या पांडे की बीएफएफ सुहाना खान भी नजर आई. सुहाना ने स्टाइलिश साड़ी कैरी किया था, जिसमें वो हुस्न परी लगी. सुहाना ने लाइट मेकअप किया था और अपने बालों को बांधा हुआ था. उन्होंने गले में कुछ नहीं पहना था, सिर्फ एक छोटी सी ईयररिंग पहना था. इसमें वो काफी कातिलाना लगी. इस पार्टी में रकुल प्रीत सिंह- जैकी भगनानी, आयुष्मान खुराना- ताहिरा कश्यप, सिद्धांत चतुर्वेदी, खुशी कपूर, शनाया कपूर, माधुरी दीक्षित, अथिया शेट्टी, जेनेलिया और रितेश देशमुख, मलाइका अरोड़ा, कियारा आडवाणी, काजोल और रिया चक्रवर्ती भी दिखी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >