Anant-Radhika Reception: कोविड से ठीक होते ही रिसेप्शन में पत्नी ट्विंकल संग पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस बोले- फाइनली रियल हीरो आ गया

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में नहीं दिखे थे. अक्षय को कोविड हो गया था और इस वजह से वह शादी में शामिल नहीं हुए थे. अब कोविड से ठीक होने के बाद एक्टर रिसेप्शन में पहुंचे.

Anant-Radhika Reception: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के भव्य विवाह में शामिल होने के लिए दुनियाभर से कई बड़े सेलेब्स आए. उनकी शादी के जश्न में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने अपनी उपस्थिति से चार-चांद लगा दिया. शादी के बाद रिसेप्शन आयोजित किया, जिसमें टीवी और फिल्मी दुनिया के साथ-साथ पीएम मोदी शामिल हुए. 15 जुलाई को अनंत और राधिका के दूसरे रिसेप्शन में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने शिरकत किया. अक्षय को कोविड हो गया था और इस वजह से वो शादी में शामिल नहीं हो पाए थे. हालांकि अब वो ठीक है.

अनंत और राधिका के रिसेप्शन में पहुंचे अक्षय कुमार

मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में 15 जुलाई को रिलायंस के कर्मचारियों और मीडिया के लिए रखा गया था. इसमें अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना भी शामिल हुए. अक्षय और ट्विंकल का वीडियो सामने आया है. दोनों हाथों में हाथ डाले पार्टी में पहुंचे. दोनों व्हाइट आउटफिट में नजर आए. वीडियो वायरल हो रहा है और इसपर एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए लिखा, आ गया अपना भाई कामी खल रही थी बहुत फंक्शन में. एक यूजर ने लिखा, आखिरकार अक्षय कुमार दिखे. एक यूजर ने लिखा, रियल हीरो.

Also Read- Anant and Radhika Wedding: शादी में अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या को रेखा ने किया KISS, शाहरुख-सलमान ने किया जमकर डांस

Also Read- Anant and Radhika Wedding: बारात में रजनीकांत ने अपने डांस से जमाया रंग, SRK संग नीता अंबानी ने किया ऐसा डांस, देखते रह गए सब

सलमान खान ने अनंत और राधिका के नाम खास पोस्ट

वहीं, न्यूलीवेड कपल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के नाम सलमान खान ने एक खास पोस्ट लिखा. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “मिस्टर और मिसेज अनंत अंबानी, मैं आप दोनों के बीच एक-दूसरे और एक-दूसरे के परिवारों के लिए प्यार देख सकता हूं. आप दोनों को ढेर सारी खुशियां और स्वास्थ्य की शुभकामनाएं. भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें!” वहीं, अनंत और राधिका की शादी में अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन शामिल हुई थी. किम लगातार अपने फैंस को शादी को लेकर अपडेट देती रहती है. उन्हें शादी में देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए थे. इसके अलावा उन्होंने इंडियन ड्रेस भी कैरी किया था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लगी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >