Anant-Radhika Pre Wedding: पार्टी में परफॉर्म करने के लिए शाहरुख-सलमान और आमिर खान ने ली मोटी फीस? जानिए सच्चाई

Anant-Radhika Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान ने शिरकत की. उन्होंने अपने डांस परफॉर्मेंस से सबको इम्प्रेस कर दिया.

Anant-Radhika Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह में दुनियभार से कई बड़े और नामी स्टार्स ने शिरकत की. बॉलीवुड और हॉलीवुड के स्टार्स ने समारोह की शोभा बढ़ा दी. इसमें शाहरुख खान- आमिर खान और सलमान खान तीनों खान एख साथ दिखे.

अनंत अंबानी के फंक्शन में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ने डांस फ्लोर पर अपने डांस से आग लगा दिया. तीनों खान को एक साथ स्टेज पर डांस करता देख फैंस काफी खुश हो गए थे.

फंक्शन में स्टेज पर शाहरुख, आमिर और सलमान ने एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के लोकप्रिय गीत नातू नातू के हुक स्टेप को किया. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि अंबानी फंक्शन में डांस करने के लिए तीनों खान ने मोटी फीस ली थी. अब सच्चाई सामने आई है. टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, तीनों ने एक पैसा भी नहीं लिया.

एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि, “तीनों खानों को एक साथ लाना एक अचानक लिया गया निर्णय था. इनमें से किसी ने भी मंच पर जाने के लिए एक पैसा भी नहीं लिया. अंबानी की ग्रैंड मेहमाननवाजी के बाद पैसे चार्ज कितना अजीब होता.

Anant ambani-radhika merchant pre wedding

सूत्र ने बताया कि, इसके लिए किसी भी तरह के पैसे का अदान-प्रदान नहीं हुआ. साथ ही ये भी रिवील किया कि, राम चरण तेजा ने भी फंक्शन में शामिल होने के लिए कोई पैसा नहीं लिया.

Anant ambani-radhika merchant pre wedding

वहीं, अंबानी फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए हॉलीवुड सिंगर रिहाना ने 75 करोड़ रुपये चार्ज किए थे. उनके परफॉर्मेंस के डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे.

Anant ambani-radhika merchant pre wedding

भव्य समारोह में दूसरे दिन अभिनेता शाहरुख खान ने मंच पर ‘जय श्रीराम’ का नारा भी लगाया. बता दें कि इसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी सहित कई अन्य सेलेबेस् भी शामिल हुए थे.

Anant and Radhika Pre-Wedding: प्री-वेडिंग फंक्शन में झूमा बॉलीवुड, आमिर, शाहरुख-सलमान ने किया डांस, किंग खान बोले-जय श्री राम, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >