Anant and Radhika Wedding: बारात में रजनीकांत ने अपने डांस से जमाया रंग, SRK संग नीता अंबानी ने किया ऐसा डांस, देखते रह गए सब

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अब पति-पत्नी बन गए हैं. उनकी शादी में कई सितारों ने शामिल होकर चार-चांद लगा दिया. रजनीकांत भी शादी में शामिल हुए. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं.

Anant and Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी बड़े ही धूमधाम से मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर हुई. इस भव्य शादी में दुनिया भर से कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. वहीं, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री से कई सितारों ने शादी में आकर चार-चांद लगाया. सोशल मीडिया पर अभी सिर्फ इस शादी के वीडियोज और तसीवरें ही वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें साउथ सुपरस्टार रजनीकांत, मुकेश अंबानी के साथ डांस करते दिखे.

रजनीकांत और मुकेश अंबानी का डांस वीडियो वायरल

अनंत अंबानी की बारात में बॉलीवुड के कई सितारों ने दिल खोल कर डांस किया. वायरल हो रहे एक वीडियो में रजनीकांत फिल्म दिल धड़कने दो का गल्लां गूड़ियां गाने पर डांस करते दिखे. अनिल कपूर और रणवीर सिंह भी उनका साथ देते दिखे. बाद में बोनी कपूर, मुकेश अंबानी और खुद दूल्हे अनंत उनके साथ डांस करने लगे. वीडियो ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, रजनी और रणवीर, साउथ और नार्थ के राजा. एक यूजर ने लिखा, थलाइवा ने दिल जीत लिया.

Also Read- Anant and Radhika Wedding: शादी में अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या को रेखा ने किया KISS, शाहरुख-सलमान ने किया जमकर डांस

Also Read-  Anant And Radhika Wedding: लाल पगड़ी बांध अनंत अंबानी बने दूल्हा, बॉलीवुड कलाकारों संग थिरके देश-विदेश से आये मेहमान

Also Read- Anant-Radhika Wedding: बॉलीवुड के इन कपल्स को देख, फैंस ने कहा- ‘क्या बेस्ट जोड़ी है’

नीता अंबानी के साथ शाहरुख खान ने किया डांस

वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें अनंत अंबानी की बारात में शाहरुख खान, नीता अंबानी के साथ डांस करते दिखे. नीता किंग खान के साथ डांस कर रही है. उनके साथ मुकेश अंबानी भी दिख रहे हैं. सबके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है. वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, वो सिर्फ फीलिंग्स नहीं है जान है मेरा प्यार राजा और मेरी तरफ से ढेर सारा प्यार. एक यूजर ने लिखा, शाहरुख खान में जो चार्म है चाहे दुनिया के कितने भी स्टार्स बुला लें, सब फीके पड़ जाते हैं इसके सामने. एक यूजर ने लिखा, शाहरुख को अंबानी परिवार से सबसे ज्यादा तवज्जो और सम्मान मिलता है. बता दें कि इस शादी में एक्टर अपनी पत्नी गौरी खान बेटे आर्यन खान और बेटी सुहाना खान के साथ शामिल हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >