Anand Pandit Daughter Reception: शाहरुख खान सूट-बूट में दिखे काफी डैशिंग, साड़ी में बेहद खूबसूरत लगी तापसी पन्नू, देखें कौन-कौन पहुंचा

आनंद पंडित की बेटी ऐश के रिसेप्शन में शाहरुख खान, अरुणा ईरानी, ​​पूनम ढिल्लों, निर्देशक राकेश रोशन सहित कई स्टार्स शामिल हुए. इसके अलावा इसमें तापसी पन्नू भी नजर आई.

Anand Pandit Daughter Reception: मशहूर फिल्म निर्माता आनंद पंडित ने अपनी बेटी ऐश की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन रखा. इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने चार-चांद लगाया. शाहरुख खान, मनोज बाजपेयी, अदा शर्मा, तापसी पन्नू, अभिषेक बच्चन, मल्लिका शेरावत, इमरान हाशमी सहित कई अन्य स्टार्स इसमें शामिल हुए. तापसी ने अपने लुक और अंदाज से महफिल लूट ली. वहीं, मल्लिका और इमरान ने साथ में पैपराजी को पोज दिया. रिसेप्शन के वीडियो सामने आए है.


शाहरुख खान- तापसी पन्नू इस अंदाज में आए नजर
आनंद पंडित की बेटी ऐश का रिसेप्शन मुंबई में 11 अप्रैल को था. इसमें शाहरुख खान ने शानदार एंट्री ली. किंग खान इसमें ब्लू कोट-पैंट में काफी स्मार्ट लगे. उन्होंने आनंद पंडित के साथ पोज भी दिए. वो क्लीन शेव में काफी डैशिंग दिखे. वहीं, माथियास बो संग शादी के बाद तापसी पन्नू पहली बार किसी पार्टी में दिखी. तापसी रेड साड़ी में काफी खूबसूरत लगी. उन्होंने बालों में गजरा और हाथ में लाल चूड़ी पहना था. इसमें अलावा पार्टी में जीतेंद्र, अरुणा ईरानी, ​​पूनम ढिल्लों, निर्देशक राकेश रोशन, शिल्पा शेट्टी, सनी सिंह, मनीष पॉल, अमीषा पटेल, तनीषा मुखर्जी भी पार्टी में शामिल हुए.


इमरान हाशमी-मल्लिका शेरवत ने दिया साथ में पोज
रिसेप्शन में एक्टर इमरान हाशमी भी मौजूद थे. उनके साथ मल्लिका शेरवत भी दिखी. दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज दिया. पिंक आउटफिट में वो काफी खूबसूरत लगी. दोनों को साथ में देखकर फैंस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं. इसके अलावा श्रेयस तलपड़े अपनी पत्नी के साथ इसमें पहुंचे. वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इन सबके अलावा ग्रैंड सेलिब्रेशन में भूमि पेडनेकर, राजकुमार हीरानी, तुषार कपूर, प्रतिक गांधी, रूपाली गांगुली, डेजी शाह, मौनी रॉय, श्रिया सरन, राजकुमार राव और पत्रलेखा जैसे सेलेब्स भी शामिल हुए.

Don 3: रणवीर सिंह की फिल्म डॉन 3 में विलेन बनने पर इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे कभी भी फिल्म…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >