An Action Hero BO Collection Day 4: फीकी पड़ी फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ की चमक, सोमवार को हुई सिर्फ इतनी कमाई

An Action Hero Box Office Collection Day 4: आयुष्मान खुराना की फिल्म फिल्म एन एक्शन हीरो का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है. फिल्म सिनेमाघरों में चल नहीं पा रही है. शुक्रवार को 1.31 करोड़ की कमाई की. शनिवार को 2.16 का कलेक्शन हुआ और रविवार को 2.52 का बिजनेस हुआ.

An Action Hero Box Office Collection Day 4: अनिरुद्ध अय्यर निर्देशित थ्रिलर फिल्म एन एक्शन हीरो (An Action Hero Box Office Collection Day 4) सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित करने में फेल रही. ओपनिंग डे पर आयुष्मान खुराना और जयदीप अहल���वत की मूवी ने काफी कम की कमाई की थी. वीकेंड पर भी फिल्म का जादू नहीं चला. चौथे दिन का कलेक्शन सामने आया है, जो बेहद कम है.

फिल्म एन एक्शन हीरो 2 का चौथे दिन का कलेक्शन

फिल्म एन एक्शन हीरो 2 दिसम्बर को रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की दृश्यम 2 और वरुण धवन और कृति सेनन की भेड़िया से फिल्म को कड़ी टक्कर मिली. चौथे दिन फिल्म ने मामूली कमाई की. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने सिर्फ 0.80 करोड़ रुपये कमाए. अबतक फिल्म का टोटल कलेक्शन 6.79 करोड़ हुआ.


सिनेमाघरों में नहीं चल पा रही फिल्म

आयुष्मान खुराना की फिल्म एन एक्शन हीरो 2 ने शुक्रवार को 1.31 करोड़ की कमाई की. शनिवार को 2.16 का कलेक्शन हुआ और रविवार को 2.52 का बिजनेस हुआ. हालांकि उम्मीद कम है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब को कमाल दिखा सकती है. बता दें कि इससे पहले एक्टर की दो फिल्में अनेक और डॉक्टर जी आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर पिट गई.

Also Read: An Action Hero BO Collection Day 3: वीकेंड पर कमाल नहीं कर पाई ‘एन एक्शन हीरो’, तीसरे दिन हुई इतनी कमाई
आयुष्मान खुराना का पोस्ट

आयुष्मान खुराना और निर्माता आनंद एल राय ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है, जिसे उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया है. हमारी पहली एक्शन फिल्म है, जबकि निर्देशक अनिरुद्ध अय्यर और लेखक नीरज यादव की पहली फिल्म है. ये संगीतकार पराग, कौशल शाह और बैकग्राउंड स्कोर आर्टिस्ट सनी की पहली हिंदी फिल्म है. एन एक्शन हीरो की पूरी यात्रा के दौरान, ऐसा महसूस हुआ कि हम सिनेमा के सबसे नए छात्र है, और वास्तव में कुछ रोमांचक और नए युग बनाने के लिए तैयार है. एन एक्शन हीरो के लिए हमें जो प्यार मिल रहा है, उसके लिए हम आभारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >