Amitabh Bachchan: अपनी लाडली पोती आराध्या के रूठने पर क्या तोहफा देते हैं अमिताभ बच्चन? यहां जानें

कौन बनेगा करोड़पति 14 में अमिताभ बच्चन ने बताया था कि वो अपनी नाराज पोती को कैसे मनाते हैं. एक कंटेस्टेंट के सवाल पर उन्होंने इसके बारे में बताया था. बिग बी अपनी पोती आराध्या के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते है. एक्ट

Amitabh Bachchan Birthday: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं. इसके अलावा बिग बी एक फैमिली मैन भी हैं. अक्सर वो अपने बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) बहू ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) अपनी वाइफ जया बच्चन (Jaya Bachchan) को लेकर बात करते दिख जाते हैं. एक्टर अपनी पोती से भी बहुत प्यार करते हैं. उन्होंने केबीसी पर खुलासा किया था कि वो अपनी रूठी हुई पोती को कैसे मनाते है.

आराध्या को कैसे मनाते हैं अमिताभ बच्चन 

अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति 14 को होस्ट कर रहे हैं. शो के दौरान कंटेस्टेंट उनसे कभी ऐश्वर्या राय तो कभी आराध्या को लेकर सवाल पूछने से पीछे नहीं हटते. एक कंटेस्टेंट के सवाल पर बिग बी बताया था कि, जब वह मुझसे नाराज या परेशान होती है, तो मैं उसे चॉकलेट उपहार में देता हूं. गुलाबी उसका पसंदीदा रंग है इसलिए जब वह परेशान होती है तो मैं उसे गुलाबी हेयर बैंड और क्लिप गिफ्ट में देता हूं. वह तब खुश हो जाती है.

अमिताभ बच्चन की पोती 

अमिताभ बच्चन अपनी पोती आराध्या के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. आराध्या की उम्र 10 साल है और उसके जन्मदिन पर बिग बी उसके लिए स्पेशल पोस्ट भी लिखते है. स्टारकिड की तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है. उसकी क्यूटनेस पर फैंस अपना दिल हार जाते है. पिछली बार वो अपने मां ऐश्वर्या राय के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में नजर आई थी.

Also Read: Goodbye BO Collection Day 1: पर्दे पर नहीं चला अमिताभ-रश्मिका मंदाना का जादू, बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन की फिल्म गुडबाय रिलीज हो गई थी. पहले दिन मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया. ओपनिंग डे पर मूवी ने 2-3 करोड़ का कलेक्शन किया. इसमें नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, एली अवराम, आशीष विद्यार्थी, और साहिल मेहता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >