अमिताभ बच्चन की अस्पताल वाली पोस्ट से बढ़ी चिंता, बोले- ‘सर्जरी के लिए अस्पताल में था और ICU में रहा’

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने हालिया ब्लॉग पोस्ट में अस्पताल में भर्ती होने, सर्जरी और ICU में बिताए समय के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि यह समय शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद कठिन था.

Amitabh Bachchan Health Update: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर अस्पताल जाने, सर्जरी और ICU में बिताए समय को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि अस्पताल से घर लौटने के बाद का समय किसी भी इंसान के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मुश्किल होता है. हालांकि, उन्होंने अपनी बीमारी या सर्जरी की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

Amitabh Bachchan Talks About Recovery Phase: अमिताभ बच्चन बोले- सर्जरी के बाद घर लौटने का समय सबसे मुश्किल

अपने ब्लॉग पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने लिखा, “अस्पताल में सर्जरी के दौरान और ICU में कुशल डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की देखभाल में रहने का अनुभव अलग होता है. डिस्चार्ज होने के बाद घर वापसी का समय सबसे मुश्किल दौर होता है. शारीरिक रूप से, मानसिक रूप से और व्यवहारिक तौर पर भी. आप एक मजबूत इंसान होते हैं और फिर अचानक एक दिन हार आपके सामने खड़ी हो जाती है.

आगे बिग बी ने लिखा, यही जिंदगी का सबसे कठिन समय होता है. कुछ लोग इसका सामना करते हैं और बहादुरी दिखाते हैं. जो लोग कोशिश करते रहते हैं और हिम्मत बनाए रखते हैं, वे हमेशा चैंपियन रहते हैं. जो ऐसा नहीं कर पाते, वे अपनी पुरानी उपलब्धियों के साथ जीवन जीना सीख लेते हैं. यह हर व्यक्ति की अपनी पसंद है. दोनों ही रास्तों में कुछ गलत नहीं है. खुश रहें और स्वस्थ रहें.”

Amitabh Bachchan Cryptic Tweet: अमिताभ बच्चन का क्रिप्टिक पोस्ट

अपने ब्लॉग के बाद अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने लिखा था, “T 5806 - खेल खत्म हो गया है! लेकिन काम अभी भी चल रहा है.”

Amitabh Bachchan Upcoming Work: अमिताभ बच्चन इस फिल्म में आएंगे नजर

अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल के लिए शूटिंग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- ‘वह सिर्फ अमिताभ बच्चन की बातें करती थीं’, परवीन बाबी को याद कर भावुक हुईं बिंदु, सुनाया दर्दनाक किस्सा

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की फैन लिस्ट में जुड़ा अमिताभ बच्चन का नाम, कहा- इस उम्र में हम गुल्ली-डंडा भी नहीं खेल पाते थे


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >