Amitabh Bachchan: एक फिल्म के इतने करोड़ लेते हैं अमिताभ बच्चन, जानकर रह जाएंगे हैरान

अमिताभ बच्चन इन दिनों कई फिल्मों में नजर आ रहे है. उनके पास पाइपलाइन में कई बड़ी प्रोजेक्ट है. पिछली बार वो फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आए थे. बिग बी की फिल्म गुडबाय भी रिलीज हो चुकी है. एक्टर एक मूवी में काम करने के लिए तगड़ी फीस लेते है.

Amitabh Bachchan Birthday: अमिताभ बच्चन अपना बर्थडे 11 अक्टूबर को मनाने वाले हैं. 11 अक्टूबर को बिग बी 80वां जन्मदिन मनाएंगे. बिग बी ने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी है, जिसने उन्हें सुपरस्टार बना दिया. आज भी बिग बी के कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं. हाल ही में उनकी मूवी गुडबाय रिलीज हुई है. एक फिल्म में काम करने के लिए बिग बी तगड़ी फीस चार्ज करते है.

एक मूवी के लिए इतनी रकम लेते है अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन आज एक मूवी में काम करने के लिए मोटी फीस वसूलते हैं. हिंदी सिनेमा के अब तक के सबसे बड़े स्टार में से एक अमिताभ बच्चन हैं. Bollymoviereviewz की एक रिपोर्ट की मानें तो बिग बी एक फिल्म के लिए 12 करोड़ लेते है. वहीं, एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो एक्टर ने कथित तौर पर ब्रह्मास्त्र के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज किए थे.

इंस्टाग्राम पर बिग बी के फॉलोअर्स

वहीं, अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. बिग बी अक्सर इंस्टाग्राम और ट्विटर पर पोस्ट करते रहते है. इंस्टाग्राम पर एक्टर को 31.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर इंस्टा पर हर स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए करीब 50 लाख रुपये चार्ज करते हैं. बता दें कि बिग बी कई बड़े प्रॉडक्ट के ब्रैंड ऐंबैसडर है. वो कई ऐड में नजर आते है.

Also Read: Amitabh Bachchan: अपनी लाडली पोती आराध्या के रूठने पर क्या तोहफा देते हैं अमिताभ बच्चन? यहां जानें
कौन बनेगा करोड़पति 14 के लिए कितना ले रहे बिग बी

अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति 14 को होस्ट करने के लिए तगड़ी फीस ले रहे है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बी प्रति एपिसोड 4 से 5 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे है. लेकिन इसपर आधिकारिक तरीके से कुछ कहा नहीं गया है. 13वें सीजन के लिए बिग बी ने 3.5 करोड़ रुपये लिए थे.

फिल्म गुडबाय हुई रिलीज

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की फिल्म गुडबाय सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. विकास बहल की ये मूवी काफी इमोशनल कर देने वाली है. इसे लेकर यूजर्स मिला-जुला रिएक्शन दे रहे है. इसमें नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, एली अवराम, आशीष विद्यार्थी, और साहिल मेहता है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >