Govinda: पारिवारिक कलह और दूसरी शादी की अफवाहों के बीच अस्पताल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या है पूरा मामला

पत्नी सुनीता से विवाद और दूसरी शादी की अफवाहों के बीच गोविंदा मुंबई के जुहू स्थित अस्पताल के बाहर दिखे. जानिए क्या है अभिनेता की तबीयत और उनके पारिवारिक विवाद का पूरा सच.

Govinda Juhu Hospital: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहे विवाद के बीच अभिनेता को शनिवार को मुंबई के जुहू इलाके के एक अस्पताल के बाहर देखा गया. गोविंदा सफेद शर्ट और जींस में नजर आए. पैपराजी ने जब उनसे उनकी तबीयत के बारे में पूछा तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वह ठीक हैं. हालांकि, उनके अस्पताल जाने की वजह सामने नहीं आई है. उन्हें अस्पताल के बाहर देखकर फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए.

इसी बीच गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर भी लगातार चर्चाएं चल रही हैं. दोनों हाल के दिनों में अपनी शादी और आपसी मतभेदों को लेकर बयान देते नजर आए हैं.

Sunita Confirms Govinda's Second Marriage: सुनीता ने गोविंदा की दूसरी शादी को लेकर किया दावा

रिसेंटली सुनीता पारिवारिक अदालत पहुंची थीं. इसके बाद सामने आया कि वह तलाक से जुड़ी अपनी याचिका वापस लेने गई थीं. राखी सावंत से फोन पर बातचीत के दौरान सुनीता ने दावा किया कि उन्होंने तलाक का मामला इसलिए वापस लिया, क्योंकि गोविंदा कथित तौर पर अपनी को- एक्टर कोमल रानी स्वर्णकार से शादी करने की तैयारी कर रहे हैं.

सुनीता ने कहा कि उन्हें लगा कि अगर दोनों शादी करने वाले हैं तो वह तलाक की प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं.

हालांकि, गोविंदा के मैनेजर ने सुनीता के इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी किसी योजना की जानकारी नहीं है और गोविंदा की दूसरी शादी नहीं हो रही है. उन्होंने यह भी कहा कि सुनीता अभी भी गोविंदा की पत्नी हैं और शायद इसी वजह से उन्होंने ऐसी बातें कही हैं.

मैनेजर ने आगे कहा कि गोविंदा और सुनीता दोनों समझदार हैं और उम्मीद है कि वे अपने और अपने बच्चों के हित में स्थिति को संभाल लेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि परिवार के बीच चल रही नकारात्मकता का असर बच्चों पर भी पड़ सकता है.

Govinda Seen with Komal Rani in Airport: एयरपोर्ट पर कोमल के साथ दिखने के बाद बढ़ा विवाद

गोविंदा और सुनीता के बीच कंट्रोवर्सी तब बढ़ी जब अभिनेता को मुंबई एयरपोर्ट पर कोमल के साथ देखा गया. इसके बाद सुनीता ने कथित तौर पर गोविंदा पर निशाना साधते हुए उन्हें कोमल का 'शुगर डैडी' तक कह दिया।

इसके बाद गोविंदा ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की और सुनीता को पब्लिक्ली उन्हें बदनाम न करने की चेतावनी दी. पैपराजी से बातचीत के दौरान उन्होंने सुनीता से अपनी सीमा में रहने की बात भी कही.

फिलहाल दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, गोविंदा के मैनेजर के मुताबिक अभिनेता की दूसरी शादी की कोई योजना नहीं है। ऐसे में यह देखना बाकी है कि आने वाले दिनों में गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर क्या नया अपडेट सामने आता है.

यह भी पढ़ें: Govinda Second Marriage: कोमल रानी संग शादी करेंगे गोविंदा? सुनीता के दावे पर मैनेजर ने बताया सच गोविंदा- सुनीता के रिश्ते में नया ट्विस्ट, राखी सावंत से बातचीत में सुनीता ने किया दूसरी शादी को लेकर दावा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >