Allu Arjun: मैं कभी हिंदी फिल्में नहीं करूंगा…, ‘पुष्पा’ एक्टर अल्लू अर्जुन ने आखिर ऐसा क्यों कहा

Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ के फ्री-रिलीज इवेंट के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि वह कभी हिंदी फिल्म नहीं करना चाहते थे. आइए बताते उन्होंने ऐसा क्यों कहा.

Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हिंदी जो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं. दर्शक इस फिल्म का इंतजार आंखें बिछाए कर रहे हैं. हाल ही में एक्टर ‘पुष्पा 2’ के प्री-रिलीज इवेंट के लिए मुंबई पहुंचे थे. यहां अल्लू अर्जुन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह बॉलीवुड फिल्मों में कभी काम नहीं करना चाहते थे. आइए बताते हैं उन्होंने ऐसा क्यों कहा.

‘मैं इसे एक अलग लेवल पर ले जाना चाहता हूं’

अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा’ के पहले भाग के लिए मिले नेशनल अवार्ड और फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि “ये मेरे लिए सम्मान की बात है कि इस फिल्म की वजह से मुझे नेशनल अवॉर्ड मिला. ‘पुष्पा वन’ से पहले मैंने सबको कहा था, सुकुमार सर को भी कहा था कि मैं सच में चाहता हूं इस फिल्म के लिए मुझे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिले. मैं इसे एक अलग लेवल पर ले जाना चाहता हूं. हो सकता है इसके लिए हमें नेशनल अवॉर्ड तक मिल जाए.”

अल्लू अर्जुन ने सकुमार के बारे में क्या कहा?

अल्लू ने आगे कहा, ”सुकुमार सर ने वादा किया था कि वो इस फिल्म को इस लेवल पर लाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे. उन्होंने कहा था, ‘हम एक ऐसी फिल्म बनाएंगे, जिसमें आपकी परफॉर्मेंस देखकर सबको लगे कि आपको ही नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए.’ ये इसलिए भी स्पेशल है कि बीते 69 सालों में किसी भी तेलुगु एक्टर को नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला. वही मेरे दिल में भी था. ये मेरी जिंदगी की यादगार अचीवमेंट में से एक है. ये सिर्फ एक आदमी की वजह से हो पाया है और वो हैं सकुमार.”

क्यों हिंदी फिल्म नहीं करना चाहते थे अल्लू अर्जुन?

अल्लू अर्जुन ने बातचीत के दौरान अपने म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद के बारे में भी बात की जिन्हें ‘पुष्पा 1’ के गानों के लिए नेशनल अवार्ड मिला था. उन्होंने ने कहा, ”हम दोनों ही चेन्नई से आते हैं. मैं उन्हें बताया करता था कि मेरे लिए हिंदी फिल्म करना बहुत मुश्किल है. मगर बतौर म्यूज़िक डायरेक्ट वो तो हिंदी फिल्मों में काम कर सकते थे. मैं उनसे पूछता था कि वो हिंदी फिल्म में काम क्यों नहीं करते. वो मना कर देते थे. वो मुझसे भी पूछा करते, ‘तुम हिंदी फिल्में क्यों नहीं करते. मैं तुम्हारे साथ हिंदी फिल्में करुंगा.’ तब मैं कहता था, मैं कभी भी हिंदी फिल्में नहीं करुंगा क्योंकि उस वक्त हिंदी फिल्में करना बहुत मुश्किल था.”

‘मेरे लिए बहुत बड़ी बात है’

अल्लू अर्जुन ने आगे कहा, ”उस वक्त हिंदी फिल्म करना अपने आप में बहुत बड़ी बात थी. हो सकता है हम अपनी ज़िंदगी में एक या दो ही हिंदी फिल्में कर पाते. हमारे लिए हिंदी फिल्में इतनी दूर थीं. वैसे, उस तरह की सोच से निकलकर आना और आज इस मुकाम तक पहुंचना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. हम दोनों ने ही नेशनल अवॉर्ड जीता और उस फिल्म के लिए सुपरहिट एल्बम दिया. ”

Also Read: Pushpa 2 Advance Booking: पुष्पा 2 के एडवांस बुकिंग में बिहार का दिखा दबदबा, पहले ही दिन बेच डाले इतने टिकट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >