आलिया भट्ट ने एनिमल की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, एक शब्द में की पति रणबीर कपूर की तारीफ

आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लेकर अपना रिव्यू दिया है. पैपराजी ने आलिया को उनके परिवार के साथ स्पॉट किया, जहां वो नीतू कपूर, महेश भट्ट, सोनी राजदान और शाहीन भट्ट के साथ एनिमल फिल्म के प्रीमियर पर नजर आई.

एनिमल में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी हैं. इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेडडी वांगा ने किया है और ये फिल्म आज से थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. फिल्म की कहानी है एक बेटे और उसके पिता के साथ उसके रिश्ते की. जो अपने पिता के साथ अपना रिश्ता खराब होने की वजह से अपने आप में बहुत सारे नेगेटिव बदलाव लाता है और उसमे एक बदले की भावना आ जाती है. इस फिल्म को कई लोग रिव्यू कर रहे हैं और हाल ही में एक रिव्यू रणबीर कपूर की बीवी आलिया भट्ट का आया है. चलिए आपको बताते है कि फिल्म के बारे में आलिया ने क्या कहा.

आलिया भट्ट ने फिल्म एनिमल का किया रिव्यू

आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लेकर अपना रिव्यू दिया है. पैपराजी ने आलिया को उनके परिवार के साथ स्पॉट किया, जहां वो नीतू कपूर, महेश भट्ट, सोनी राजदान और शाहीन भट्ट के साथ एनिमल फिल्म के प्रीमियर पर नजर आई. इस दौरान जब उनसे पैपराजी ने फिल्म को लेकर पूछा तो उन्होंने कही कि ‘आउटस्टांडिंग’ है. बाद में एक्ट्रेस ने फिल्म के लिए ‘खतरनाक’ शब्द का इस्तेमाल किया. इससे पहले आलिया ने फिल्म के ट्रेलर का भी रिव्यू किया था. जिसमें उन्होंने कहा था की, “में अभी ज्यादा लंबा कुछ नही लिख सकती क्योंकि मैं बहुत बिजी हूं एनिमल के ट्रेलर को 7000 वे बार देखने में. मेरा दिमाग बिलकुल पागल हो चुका है. मुझे ये फिल्म देखनी है मतलब अभी के अभी देखनी है. ये फिल्म एनिमल सिनेमा में 1 दिसंबर को आग लगाने वाली है,तो आप सब भी तैयार हो जाइए ये फिल्म आप को अपना बना लेगी.”

जानें सनी देओल ने फिल्म को लेकर क्या कहा

गदर 2 स्टार सनी देओल ने अपने भाई बॉबी देओल के साथ कुछ तसवीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, मेरे छोटे भाई ने दुनिया को हिलाकर रख दिया है. ऑल गन्स फायरिंग में एनिमल को सफलता! साथ ही उन्होंने अनिल कपूर, रणबीर कपूर को शुभकामनाएं दी है. इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ऐसा लगता है कि बॉबी सर अभी भी भूमिका में हैं, लेकिन वह फिल्म को बेहतर बनाते हैं. एक यूजर ने लिखा, आपका भाई अत्यंत प्रतिभाशाली और हैंडसम है. एक यूजर ने लिखा, लॉर्ड बॉबी देओल. एक यूजर ने लिखा, सनी पाजी ने गदर 2 से गदर मचाया अब बॉबी पाजी एनिमल से गदर मचाएंगे.

Also Read: Animal: फिल्म में बॉबी देओल का विलेन लुक देख महेश बाबू के उड़े होश, कहा- मेरा दिमाग हिल गया और…

ऑनलाइन लीक हुई एनिमल

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल रिलीज के कुछ घंटों बाद ऑनलाइन लीक हो गई. फिल्म Movierulz, Filmyzilla, Kuttymovies, Tamilrockers, Filmywap, Pagalworld, Filmymeet, 7starhd, Vegamovies, और Moviesflix जैसी साइटों पर ऑनलाइन लीक हो गया है. प्रत्येक फिल्म निर्माता के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपनी फिल्म को पायरेसी से बचाना है, और वे सभी समय-समय पर प्रशंसकों से फिल्मों को ऑनलाइन लीक न करने का आग्रह करते हैं. बता दें कि पाइरेसी एक दंडनीय अपराध है और प्रभात खबर इसकी कड़ी निंदा करता है. फिल्में मनोरंजन के उद्देश्य से बनाई जाती हैं और सिनेमाघरों में देखी जाती हैं.

पहले दिन कितनी कमाई करेगी एनिमल?

इससे पहले इस साल मार्च में रणबीर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ आई थी, जिसने वर्लडवाइड लगभग 220 करोड रुपए की कमाई की थी. वहीं, एनिमल को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है की ये फिल्म लगभग 40 करोड़ की ओपनिंग करेगी.पहले वीकेंड तक 100 करोड का आंकड़ा पार कर लेगी. इस से पहले रणबीर की ब्रमहास्त्र ने 36 करोड की ओपनिंग की थी और उनकी संजू ने 34 करोड़ की ओपनिंग की थी,अगर एनिमल की 40 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान सही होता है तो ये अब तक की रणबीर की सबसे बड़ी ओपनिंग होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >