'रामायण' ट्रेलर देख खुद को रोक नहीं पाईं आलिया भट्ट, रणबीर कपूर की फिल्म पर दिया ऐसा रिएक्शन

नितेश तिवारी की 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिस पर आलिया भट्ट ने खास अंदाज में प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने रणबीर कपूर के भगवान राम के किरदार की जमकर तारीफ की और फिल्म के लिए अपना सपोर्ट दिखाया. ट्रेलर में राम-रावण युद्ध की झलक और बड़े सितारों की मौजूदगी भी खास है.

Alia Bhatt On Ramayana Trailer: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. बॉलीवुड सितारे इस मेगा प्रोजेक्ट की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इसी लिस्ट में अब एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नाम भी जुड़ गया है. आलिया ने अपने पति और फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर के लिए खास अंदाज में अपना सपोर्ट जाहिर किया है.

आलिया भट्ट ने 'रामायण' ट्रेलर पर ऐसे जताई खुशी

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'रामायण' का ट्रेलर शेयर किया और रणबीर कपूर के किरदार को लेकर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने ट्रेलर शेयर करते हुए स्पार्कल इमोजी लगाए और कैप्शन में लिखा, "दिवाली 2026."

पहले भी रणबीर के राम अवतार की तारीफ कर चुकी हैं आलिया

अप्रैल 2026 में जब फिल्म में रणबीर कपूर के भगवान राम वाले पहले लुक को रिलीज किया जाना था, तब भी आलिया भट्ट ने एक वीडियो बातचीत के दौरान अपनी खुशी जाहिर की थी. आलिया ने कहा था,

रामायण यूनिट कल आने वाली है. इसे राम यूनिट कहा जा रहा है. मैं इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर करने वाली हूं, इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि इसे सपोर्ट करें. यह बेहद शानदार है. मुझे लगता है कि रणबीर ने बहुत खूबसूरत काम किया है. मैं आप सभी के इसे देखने का इंतजार नहीं कर सकती. यह वाकई कल्पना से परे है.

'रामायण' ट्रेलर में दिखी राम-रावण की महायुद्ध की झलक

'रामायण' के ट्रेलर की शुरुआत यश के रावण किरदार से होती है, जहां वह अपने शक्तिशाली और खतरनाक रूप में नजर आते हैं. रावण को अपने साम्राज्य के शासक के रूप में दिखाया गया है. इसके बाद कहानी भगवान विष्णु के भगवान राम के रूप में अवतार लेने से आगे बढ़ती है. ट्रेलर में अरुण गोविल राजा दशरथ के किरदार में दिखाई देते हैं, जो राम को दुनिया की रक्षा करने का संकल्प दिलाते हैं. ट्रेलर में राम और सीता के विवाह, 14 साल के वनवास और सीता हरण जैसे हिस्सों की झलक दिखाई गई है. ट्रेलर का एक खास डायलॉग भी चर्चा में है, जहां भगवान राम लक्ष्मण से कहते हैं, "अगर रावण तीनों लोकों का राजा है, तो उसे तीनों लोकों में अपनी मृत्यु का सामना करना पड़ेगा.

'रामायण' में नजर आएंगे ये बड़े सितारे

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण: पार्ट वन' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं. ल्म में इनके अलावा रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, सौरभ सचदेवा, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह समेत कई कलाकार नजर आएंगे. भागों में बनने वाली यह फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में 8 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर रिलीज होगी.वहीं इसका दूसरा भाग साल 2027 में दर्शकों के सामने आएगा.

ये भी पढ़ें: 'यश से बेहतर रावण कोई नहीं बन सकता', 'रामायण' ट्रेलर पर फिदा हुए ऋषभ शेट्टी, कहा- रणबीर ने महसूस कराई राम की दिव्यता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >