विदेश में देसी लुक में आलिया भट्ट ने होस्ट किया Hope Gala, रेड स्टाइलिश ड्रेस में भी छा गई एक्ट्रेस, देखें VIDEO

Alia Bhatt: देसी लुक में आलिया भट्ट ने लंदन में होप गाला को होस्ट किया. सामने एक वीडियो आया है, जिसमें वो साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जिगरा’ को लेकर लगातार सुर्खियों में है. आलिया मूवी में एक दमदार लुक और अंदाज में नजर आएंगी. इस बीच एक्ट्रेस ने लंदन में अपना पहला होप गाला को होस्ट किया. इसमें एक्ट्रेस के अलावा सिंगर हर्षदीप कौर, कॉमेडियन रोहन जोशी और निर्देशक गुरिंदर चड्ढा भी शामिल हुई. गाला में आलिया ने सलाम बॉम्बे फाउंडेशन की हेल्प के लिए भारत में वंचित युवाओं के लिए पैसे जुटाए.

आलिया भट्ट ने होस्ट किया होप गाला

होप गाला लंदन के मंदारिन ओरिएंटल में आयोजित किया गया. मंदारिन ओरिएंटल ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में आलिया लाल ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही है. रेड कार्पेट पर वो रेड आउटफिट में दिखी. गाला के लिए आलिया ने क्रीम कलर की साड़ी पहनी, जिसमें कढ़ाई किया गया है. वो मेहमानों के साथ सेल्फी लेते भी दिखी. वीडियो में वो गाला में भाषण भी देती दिख रही है. हालांकि अभ तक ये नहीं पचा चला है कि उन्होंने आखिर क्या बोला है. वहीं, एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें सिंगर हर्षदीप कौर अपनी आवाज का जादू सबपर चलाती दिखी.

आलिया भट्ट की अफकमिंग फिल्म


आलिया भट्ट पिछली बार करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आई थी. इसमें उनके अपोजिट रणवीर सिंह है. इस मूवी से करण ने सात साल बाद निर्देशक की कुर्सी पर वापस की थी. इसमें धर्मेंद, जया बच्चन, शबाना आजमी ने भी अहम किरदार निभाया था. वहीं, आलिया की अपकमिंग मूवीज की लिस्ट में फिल्म जी ले जरा भी है. इसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ है. फिल्म की शूटिंग अभी तक शुरू नहीं हुई है. हालांकि तीनों को एक साथ देखने के लिए फैंस बेताब है.

https://www.instagram.com/p/C5E7B9VIVuH/

Rajamouli से नाराज हुई आलिया भट्ट? एक्ट्रेस ने RRR से जुड़े पोस्ट किए डिलीट, ये है वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >