Inshallah में सलमान खान को रिप्लेस किए जाने की अफवाहों पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, कहा- संजय भंसाली सर जो…

संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह बंद हो चुकी है. मूवी में सलमान खान के अपोजिट आलिया भट्ट काम करने वाली थी. मूवी को लेकर काफी बज था. हालांकि फिल्म में सलमान को रिप्लेस करने पर आलिया ने अपनी बात रखी.

Inshallah: संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह को लेकर काफी लंबे समय से सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. ये फिल्म संजय लीला भंसाली की सबसे चर्चित प्रोजेक्ट में से एक थी. मूवी में आलिया भट्ट और सलमान खान की जोड़ी थी. हालांकि मूवी बन नहीं बन पाई और बंद हो गई. मूवी के बंद होने के पीछे की वजह सामने नहीं आई. ऐसा कहा गया था कि सलमान और संजय के बीच क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से एक्टर को मूवी से रिप्लेस करना पड़ा था. अब इसपर आलिया ने रिएक्शन दिया है.

आलिया भट्ट ने कही ये बात

संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में आलिया भट्ट काम कर रही है. कुछ महीने पहले ही इस मूवी की अनाउसमेंट हुई है. द लल्लनटॉप से बातचीत में आलिया से फिल्म के स्टेटस के बारे में पूछा गया. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, मैं उनके साथ लव एंड वॉर फिल्म में काम कर रही हूं. मुझे उम्मीद है कि वो किसी दिन मूवी बनाएंगे क्योंकि इसकी कहानी शानदार है. ये एक लवली लव स्टोरी है.” जब होस्ट ने उनसे मजाक में पूछा कि क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से हीरो को बदला जा सकता है, तो इसपर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, संजय सर जो फैसला करेंगे, वो मूवी के लिए बेस्ट होगा.

जब इंशाअल्लाह के बंद होने पर रोने लगी थी आलिया भट्ट

वहीं, फिल्म इंशाअल्लाह के अचानक रुक जाने की वजह से आलिया भट्ट काफी परेशान हो गई थी. हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में इस बारे में संजय लीला भंसाली ने कहा था कि इस प्रोजेक्ट के खत्म होने पर वो टूट गई थी, वो फूट-फूटकर रोने लगी. यहां तक की उसने खुद को एक कमरे में लॉक भी कर लिया था. वहीं, इन दिनों आलिया अपनी फिल्म जिगरा को लेकर चर्चा में है, जो 11 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. अबतक दो दिन में मूवी ने करीब 11 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया.

Also Read- Box Office: ‘जिगरा’ को पीछे छोड़ ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ ने छापे जमकर नोट, जानें 2 दिन का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >