Alia Bhatt Birthday: आलिया ने रणबीर कपूर संग मनाया जन्मदिन, पार्टी में पहुंचे ईशा अंबानी- आकाश और श्लोका, देखें तसवीरें

Alia Bhatt Birthday: आलिया भट्ट आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही है. एक्ट्रेस ने मुंबई में अपना जन्मदिन धूम-धाम से मनाया. इसमें कई स्टार्स शामिल हुए.

Alia Bhatt Birthday: आलिया भट्ट ने अपना 31वां बर्थडे मुंबई में सेलिब्रेट किया. बर्थडे सेलिब्रेशन में रणबीर कपूर शामिल हुए. बर्थड़े गर्ल ने स्टाइलिश गोल्डन टॉप पहना था और इसे ब्लू जींस के साथ पेयर अप किया था.

विरल भयानी ने गेटवे ऑफ इंडिया के पास स्थित मुंबई के ताज महल पैलेस से बाहर आते हुए बर्थडे गर्ल की कई तस्वीरें खींची. उनके साथ एक्टर और उनके पति रणबीर कपूर भी नजर आए.

आलिया भट्ट के जन्मदिन पार्टी में उनकी सास और रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर भी नजर आई. हर बार की तरह इस बार भी वो स्टाइलिश अंदाज में दिखी.

इस सेलिब्रेशन में आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट भी दिखी. सेलिब्रेटी फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम पर उनकी तसवीरें पोस्ट की है.

आलिया ने अपना जन्मदिन ईशा अंबानी, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता के साथ मनाया. उनकी तसवीरें भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

पैपराजी ने ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की तसवीरें कैमरे में कैद कर लिया. बता दें कि ईशा और आलिया, मुकेश अंबानी की बेटी ईशा के साथ खास बॉन्ड शेयर करती है.

आलिया के बर्थडे सेलिब्रेशन का हिस्सा रोहित धवन भी बने. वो अपनी पत्नी जानह्वी धवन के साथ दिखे. इसके अलावा इसमें सुजैन खान और उनके भाई जायद खान भी शामिल हुए.

बर्थडे सेलिब्रेशन में आलिया और रणबीर की बेटी राहा नजर नहीं आई. बता दें कि राहा बेहद क्यूट है. हाल ही में कपल ने राहा का चेहरा रिवील किया है.

वर्क फ्रंट की बात करें तो निर्माता के रूप में आलिया भट्ट की पोचर अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है. इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.

इसके अलावा वो आखिरी बार फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आई थी. उनके अपोजिट रणवीर सिंह थे और ये करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म है.

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर संग शेयर की अबतक की सबसे रोमांटिक फोटो, कैप्शन भी है खास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >