‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अक्षय खन्ना फिर सुर्खियों में, क्या है नया सरप्राइज?

Akshaye Khanna: ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अक्षय खन्ना एक बार फिर चर्चा में हैं. उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर लगातार अपडेट्स सामने आ रहे हैं. ऐसे में जानें क्या हैं उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स.

Akshaye Khanna: बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. धुरंधर में शानदार प्रदर्शन के बाद अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म महाकाली को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. खास बात यह है कि इस फिल्म को लेकर साउथ सुपरस्टार प्रभास के कैमियो की खबरों ने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है, जिससे ‘महाकाली’ का क्रेज तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है.

‘महाकाली’ को लेकर बढ़ा क्रेज

‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अक्षय खन्ना की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है. ऐसे में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘महाकाली’ को लेकर भी लगातार अपडेट्स सामने आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक फीमेल सुपरहीरो पर आधारित होगी, जिसमें एक अलग तरह की कहानी देखने को मिलेगी.

साउथ सुपरस्टार की एंट्री की चर्चा

फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा साउथ सुपरस्टार Prabhas के नाम को लेकर हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास इस फिल्म में कैमियो रोल करते नजर आ सकते हैं. इतना ही नहीं, यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी शूटिंग पूरी कर ली है. हालांकि, उनके किरदार को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है और न ही मेकर्स ने इसकी पुष्टि की है.

दमदार टीम के साथ बन रही फिल्म

महाकाली’ को निर्देशक Pooja Aparna Kolluru डायरेक्ट कर रही हैं, जबकि यह प्रोजेक्ट Prasanth Varma का ड्रीम प्रोजेक्ट बताया जा रहा है, जिन्हें फिल्म ‘Hanu-Man’ के लिए जाना जाता है. इस फिल्म में Bhumi Shetty लीड रोल में नजर आएंगी. खास बात यह है कि फिल्म की कहानी पश्चिम बंगाल की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो इसे और दिलचस्प बनाती है. वहीं, अक्षय खन्ना इस फिल्म के जरिए तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं.

फैंस को बड़ी उम्मीदें

‘धुरंधर’ के बाद अक्षय खन्ना से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘महाकाली’ में उनका नया अंदाज दर्शकों को कितना प्रभावित करता है.

यह भी पढ़ें: शादी के बंधन में बंधे रजत दलाल, फैंस को दी सरप्राइज न्यूज, वेडिंग फोटोज हुईं वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >