Raid 2 के ट्रेलर का अक्षय कुमार ने दिया दमदार रिव्यू, अजय से बोले- भाई तुम्हारी फिल्म 75 हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर चले…

Raid 2: सुपरस्टार अजय देवगन की आगामी फिल्म 'रेड 2' का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पांस मिल रहा है. इस बीच इस धांसू ट्रेलर ने अक्षय कुमार और अजय देवगन के करीबी दोस्त का भी ध्यान अपनी ओर प्रभावित किया है. खिलाड़ी कुमार ने एक ट्वीट करते हुए इस ट्रेलर पर जमकर प्यार लुटाया है.

Raid 2: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की ‘रेड 2’ का दमदार ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसने फैंस के साथ-साथ सेलेब्स का भी ध्यान अपनी ओर खींचा. एक्शन, रोमांस और ड्रामा के पॉवर पैक इस ट्रेलर को देख दर्शकों के बीच फिल्म का हाइप और भी बढ़ गया है. इसका असर इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार पर भी देखने को मिल रहा है. अक्षय ने इस फिल्म का ट्रेलर अपने एक्स प्लेटफार्म पर शै करते हुए एक धांसू रिव्यू दिया है. उनका कहना है कि यह फिल्म 75 हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर चले.

75वीं रेड पर क्या बोले अक्षय?

अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल के जरिए फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी हैं. एक्टर ने अनोखे अंदाज में अजय की फिल्म के ट्रेलर को सराहते हुए कहा ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ‘भाई क्या ट्रेलर है. उम्मीद करता हूं कि तुम्हारी 75वीं रेड बॉक्स ऑफिस पर 75 हफ्ते चले. बहुत बहुत सारी गुड विशिज फिल्म के लिए अजय. रितेश देशमुख तुम्हें सूट करता है विलेन का रोल.’

मालूम हो कि फिल्म में इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक का किरदार निभा रहे अजय देवगन रितेश देशमुख के विलेन वाली भूमिका के घर अपनी 75वीं रेड मारेंगे. वहीं, वाणी कपूर इसमें अजय देवगन की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं. फिल्म की कहानी इसी पर केंद्रित होगी.

रेड 2 के बारे में…

‘रेड 2’ 2018 में रिलीज हुई अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है, जो एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म थी. इस बार फिल्म के निर्देशन की कमान राज कुमार गुप्ता संभाल रहे हैं. इस फिल्म के रिलीज डेट की बात करें तो यह 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

यह भी पढ़े: Jaat Opening Day Collection: सनी देओल की जाट का काल बनेगा फिल्म ‘Akaal’? ओपनिंग डे पर कमाएगी इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >