फ्लॉप एक्टर कहे जाने पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यकीन है कि आप समझदार हैं

Akshay Kumar on Flop Actor: वेलकम टू द जंगल में परेश रावल अक्षय कुमार को फ्लॉप एक्टर के तौर पर पेश करते नजर आए. ऐसे में ट्रेलर इवेंट में उनसे इस बारे में सवाल पूछा गया. जिसका खिलाड़ी कुमार ने मजेदार जवाब दिया.

Akshay Kumar on Flop Actor: अक्षय कुमार की मच अवेटेड कॉमेडी ड्रामा वेलकम टू द जंगल के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तबाही मचा दी. फैंस फिल्म देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं. करीब 4 मिनट 10 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में अक्षय कुमार को “फ्लॉप एक्टर” कहा गया. अब एक्टर ने इसपर रिएक्ट किया है.

फ्लॉप एक्टर वाले कमेंट पर क्या बोले अक्षय कुमार

मुंबई में आयोजित ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जब उनसे फ्लॉप एक्टर वाले डायलॉग पर सवाल किया गया तो उन्होंने बेहद कूल अंदाज में जवाब दिया. अक्षय ने कहा, “जब आप कोई फिल्म देखते हैं, तो मुझे यकीन है कि आप समझदार हैं. आप फिल्म को उसके किरदारों और कहानी के हिसाब से देखते हैं. इसलिए, मेरे लिए बुरा महसूस करने के लिए आपका धन्यवाद. लेकिन इसे इतनी गंभीरता से मत लीजिए.”

वेलकम टू द जंगल है मसाला एंटरटेनर

वेलकम टू द जंगल पूरी तरह मसाला एंटरटेनर होने वाली है. इसमें एक्शन, कॉमेडी, कन्फ्यूजन और ओवर-द-टॉप ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा. वहीं पुराने वेलकम फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए मशहूर “मजनू भाई की हॉर्स पेंटिंग” का रेफरेंस भी एक खास सरप्राइज की तरह रखा गया है. अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा जैसे स्टार्स की टोली है. यह फिल्म 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- आमिर खान भी रणवीर सिंह-फरहान अख्तर का नहीं करा पाए सुलह, डॉन 3 विवाद में नया ट्विस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >