‘भूत बंगला’ की शूटिंग में घायल हुए अक्षय कुमार, स्टंट के दौरान लगा झटका, देखें वीडियो

Akshay Kumar Injury: ‘भूत बंगला’ की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार स्टंट करते हुए चोटिल हो गए. मेकर्स द्वारा शेयर किए गए BTS वीडियो में उनका बैलेंस बिगड़ते दिखा. फिल्म की रिलीज डेट भी टल गई है और अब 16 अप्रैल से इसके पेड प्रिव्यू शुरू होंगे.

Akshay Kumar Injury: बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार अपने दमदार और रियल स्टंट्स के लिए जाने जाते हैं. फिल्मों में जोखिम भरे सीन खुद करने की उनकी आदत ही उन्हें बाकी एक्टर्स से अलग बनाती है. चाहे ऊंचाई से छलांग लगानी हो या खतरनाक एक्शन सीन, अक्षय अक्सर बिना डुप्लीकेट के ही शूट करना पसंद करते हैं.

इसी जुनून के चलते उनकी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग के दौरान एक हादसा हो गया. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो शेयर किया है, जिसमें अक्षय एक हाई-एक्शन स्टंट करते नजर आ रहे हैं.

स्टंट के दौरान बिगड़ा बैलेंस

वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार जंप किक का सीन शूट कर रहे थे. इसी दौरान उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह जमीन पर गिर पड़ते हैं. इस गिरावट की वजह से उन्हें चोट भी लग गई. हालांकि, यह घटना शूटिंग के दौरान हुई, लेकिन अक्षय ने अपने प्रोफेशनल अंदाज में इसे संभाला.

VFX से दूरी बनाते हैं अक्षय

कुछ समय पहले अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें एक्शन सीन्स में VFX का इस्तेमाल ज्यादा पसंद नहीं है. उनका मानना है कि इससे रियल एक्शन का रोमांच कम हो जाता है और सीन उतना प्रभावी नहीं लगता. यही वजह है कि वह आज भी अपने स्टंट खुद करना पसंद करते हैं, भले ही इसमें रिस्क क्यों न हो.

कब रिलीज होगी ‘भूत बंगला’?

फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है. पहले यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इसे एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, 16 अप्रैल से फिल्म के पेड प्रिव्यूज शुरू होंगे, जो रात 9 बजे से दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेंगे.

इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, राजपाल यादव और परेश रावल जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन Priyadarshan ने किया है. लंबे समय बाद अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी को साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं.

यह भी पढ़ें: ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का ट्रेलर आउट, मॉर्डन अवतार में छाईं मेधा शंकर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >