Housefull 5 के लिए अक्षय कुमार ने वसूली कितनी फीस? मजेदार वीडियो में दिया जवाब

Housefull 5: अक्षय कुमार ने ‘हाउसफुल 5’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अपनी फीस का मजेदार अंदाज में खुलासा किया है. अब इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

Housefull 5 का मच अवेटेड ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया है. इस ट्रेलर में अक्षय कुमार अपनी पसंदीदा कॉमेडी जॉनर से वापसी करते नजर आ रहे हैं. अब इसी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से उनका एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है. इस वीडियो में एक रिपोर्टर जब खिलाड़ी कुमार से सवाल करता है कि उन्होंने हाउसफुल 5 के लिए कितनी फीस ली है? तो इसपर अक्षय कुमार जो जवाब देते उसे सुनकर सभी हंस पड़ते हैं. एक्टर बोलते हैं, “अगर मैंने पैसे लिए होंगे तो मैं तुझे क्यों बताऊंगा? तू हमारा भतीजा लगता है?”

अब अक्षय कुमार का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस बहुत ही जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा, ‘अक्की भईया अपने कॉमेडी जॉनर में वापस आ गए.’ दूसरे ने कहा, ‘क्या आदमी है यार.’ बता दें हाउसफुल 5 एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडिस, नर्गिस फाखरी, सोनम बाजवा, बॉबी देओल जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. यह फिल्म 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़े: Housefull 5 Trailer: 3 जॉली, एक प्रॉपर्टी और ढेर सारी हंसी का धमाका, हाउसफुल 5 ट्रेलर से शुरू हुआ कॉमेडी का खूनी खेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >