अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस फाउंडेशन को दो करोड़ रुपये का सहयोग

कोरोना वायरस से मुकाबले में देश का सहयोग करते हुए हिंदी फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस फाउंडेशन को दो करोड़ रुपये दान किए हैं.

मुंबई : कोरोना वायरस से मुकाबले में देश का सहयोग करते हुए हिंदी फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस फाउंडेशन को दो करोड़ रुपये दान किए हैं. मुंबई पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने ट्वीट कर अक्षय कुमार को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया. सिंह ने लिखा, “मुंबई पुलिस फाउंडेशन में दो करोड़ रुपये के सहयोग के लिए मुंबई पुलिस अक्षय कुमार को धन्यवाद देती है. आपका सहयोग शहर की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मियों के जीवन में काफी मददगार साबित होगा.”

ट्वीट के जवाब में 52 वर्षीय अभिनेता ने कोविड-19 से संक्रमित होकर अपनी जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल चंद्रकांत पेंडूरकर और संदीप सुर्वे को श्रद्धांजलि दी और अपने प्रशंसकों से फाउंडेशन में योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने ट्वीट किया, “ मैं मुंबई पुलिस के हेड कांस्टेबल चंद्रकांत पेंडूरकर और संदीप सुर्वे को सलाम करता हूं जिन्होंने कोरोना से लड़ते हुए अपने जीवन का बलिदान दे दिया। मैंने अपना काम कर दिया है, आशा करता हूं आप भी करेंगे। हमें भूलना नहीं चाहिए कि हम उनकी वजह से सुरक्षित और जिंदा हैं.” कुमार ने इसके पहले पीएम-केयर्स में 25 करोड़ रुपये का सहयोग दिया था.

पिछले दिनों अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) साथ मिलकर कोरोना से लड़ रहे मेडिकल वर्कर्स के सम्मान में सॉन्ग तेरी मिट्टी लेकर आये थे. इसकी जानकारी अक्षय ने इंस्टाग्राम पर दी थी. फैंस इस गाने को बेहद पसंद कर रहे हैं.

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने जारी किया. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘सुना था डॉक्टर्स भगवन का रूप होते है लेकिन कोरोना वायरस की इस लड़ाई में देख भी लिया. ये गाना सफेद कोट में जो हीरो है उनके लिए हैं.

इससे पहले अक्षय ने इंस्टाग्राम पर गाने का टीजर भी जारी किया था. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘किसी ने सही कहा है, मुश्किल के समय सिर्फ अपने साथ देते हैं और हमारे साथ इस मुश्किल में सबसे आगे हैं हमारे अपने डॉक्टर्स जो सफेद कोट में सैनिकों से कम नहीं है. देखिये #TeriMitti – Tribute कल 12.30 pm हमारी तरफ से खास उनके लिए.’

वहीं, करण जौहर ने भी सोशल मीडिया पर लिखा था, वे दिन रात हमारे लिए काम कर रहे हैं. ऐसे में हम उन्हें अपनी तरफ से यह छोटा सम्मान तो दे ही सकते हैं और यह गाना भी बेहद खूबसूरत बना है. दो लाइन इस गाने का वीडियो में दिखता है, इसमें लिखा है, ‘सरहद पर जो वर्दी खाकी थी, अब उसका रंग सफेद हुआ, तेरी मिट्टी में मैं मिल जावां, दिल बन के मैं खिल जावां…बस इतनी सी है आरजू…’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >