Haiwaan: प्रियदर्शन की ‘हैवान’ में अक्षय कुमार बने खौफनाक विलेन, फिल्म से सामने आया एक्टर का पहला लुक, फैंस हैरान

Haiwaan: अक्षय कुमार की फिल्म ‘हैवान’ से एक्टर का खतरनाक लुक वीडियो सामने आया है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2016 की मलयालम सुपरहिट ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है. जानें फिल्म की कहानी, कास्ट और अक्षय के नए लुक की डिटेल्स.

Haiwaan: अक्षय कुमार एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार अपने खतरनाक रूप को लेकर. प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘हैवान’ के सेट से एक्टर का नया लुक सामने आया है, जिसने फैंस को हैरान और एक्साइटेड दोनों कर दिया है. ब्लैक टी-शर्ट में गुस्से से भरे अक्षय कुमार का यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस बीच आइए पूरी डिटेल्स आपको देते हैं.

अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का आखिरी शेड्यूल

अक्षय ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “‘हैवान’ का आखिरी शेड्यूल… क्या ही सफर रहा है. इस किरदार ने मुझे कई तरह से इंस्पायर किया, गढ़ा और हैरान किया है. प्रियन सर का हमेशा आभारी रहूंगा- आपके सेट घर जैसे लगते हैं. और सैफ, हंसी और सहजता के लिए शुक्रिया.”

क्यों चुना अक्षय ने ‘हैवान’?

मुंबई में हुए FICCI Frames 2025 इवेंट में अक्षय कुमार ने बताया कि उन्होंने यह फिल्म क्यों साइन की. वह बोले, “मैंने हमेशा हीरो का किरदार निभाया है, लेकिन इस बार कुछ नया करना था. ‘हैवान’ में मेरा किरदार ग्रे शेड्स में है, जो कहानी के अंत में एक सीख छोड़ जाता है.”

हैवान की खासियत

फिल्म ‘हैवान’ 2016 की मलयालम ब्लॉकबस्टर ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है. इसमें अक्षय कुमार एक विलेन के रोल में नजर आएंगे, जो उनके करियर का एक अलग पहलू दिखाएगा. फिल्म में सैफ अली खान, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में हैं.

यह फिल्म अक्षय और सैफ अली खान की जोड़ी को 17 साल बाद फिर से साथ लाएगी. इससे पहले दोनों ‘तशान’ और ‘आरजू’ में साथ नजर आए थे.

यह भी पढ़े: Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 7: कांतारा चैप्टर 1 ने मारी बड़ी छलांग, सात दिनों में रजनीकांत की ‘कुली’ को छोड़ा पीछे, अब ‘सैयारा’ की बारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >