अक्षय कुमार की पहली हीरोइन शांतिप्रिया इस फिल्म से कर रही कमबैक, 28 साल बाद कर रहीं बॉलीवुड में वापसी

फिल्म 'सौगंध' में अक्षय कुमार की को-स्टार रह चुकी शांति प्रिया 28 साल तक बड़े पर्दे से दूर थी. अब वो बॉलीवुड में कमबैक करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस सरोजिनी नायडू की बायोपिक में नजर आएगी.

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों फिल्म सेल्फी को लेकर चर्चा में है. इस मूवी का गाना मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी काफी वायरल हो रहा है. पिछले साल अक्षय की बैक-टू-बैक कई फिल्में रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सब नाकाम रही. इस बीच अब सुनने में आ रहा है कि अक्षय की हीरोइन शांतिप्रिया (Shanti Priya) 28 साल बाद बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है.

इस फिल्म से वापसी कर रही शांति प्रिया

फिल्म ‘सौगंध’ में अक्षय कुमार की को-स्टार रह चुकी शांति प्रिया 28 साल तक बड़े पर्दे से दूर थी. अब वो बॉलीवुड में कमबैक करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस सरोजिनी नायडू की बायोपिक में नजर आएगी. इसमें वो सरोजिनी नायडू के सीनियर वर्जन वाला रोल निभा रही है. मूवी हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज होगी.

शांतिप्रिया ने किरदार के लिए बढ़ाया अपना वजन

इस रोल के लिए शांतिप्रिया ने अपना वजन बढ़ाया है. दैनिक जागरण से बातचीत में उन्होंने कहा कि, इस बायोपिक पर काम करके उन्होंने फिल्म उद्योग में नए तरीकों से काम करने की प्रक्रिया को समझा. उनके मुताबिक सरोजिनी का व्यक्तित्व काफी मजबूत था, इसलिए वह अपने किरदार में फिट होने के लिए काफी मेहनत कर रही है. साथ ही कहा कि उन्होंने बड़े पर्दे को बहुत मिस किया है. फिल्म में हितेन तेजवानी, सरोजिनी नायडू के पति गोविंद के किरदार में नजर आएंगे. इसके अलावा इसमें एक्ट्रेस जरीना वहाब भी है और इसे विनय चंद्र द्वारा निर्देशित किया जा रहा है. बता दें कि शांतिप्रिया और अक्षय कुमार ने फिल्म ‘सौगंध’ से डेब्यू किया था. जिसके बाद एक्ट्रेस ने मिथुन की भी कई फिल्मों में काम किया.

जानें किसकी बहन है शांतिप्रिया

शांतिप्रिया ने 2002 में मुकेश खन्ना के साथ टीवी साइंस सीरियल ‘आर्यमान – ब्रह्मांड का योध्दा’ में भी नजर आई थीं. वह अभिनेत्री भानुप्रिया की छोटी बहन हैं और हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं. अभिनेत्री ने 1988 में एक तमिल फिल्म ‘इंगा ओरु पट्टुकरन’ के साथ करियर की शुरुआत की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >