Viral Video: अक्षय कुमार ने पूरी की ‘भूत बंगला’ की शूटिंग, वामिका गब्बी के साथ शेयर किया खास पल

Viral Video: अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग पूरी कर ली है. इंस्टाग्राम पर उन्होंने वामिका गब्बी के साथ झरने के नीचे एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया, जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं.

Viral Video: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग खत्म हो चुकी है. इसकी जानकारी खुद एक्टर ने एक खूबसूरत वीडियो शेयर कर दी है, जिसमें वह अपनी लीड एक्ट्रेस वामिका गब्बी के साथ झरने के नीचे नजर आ रहे हैं. एक्टर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “और यह #BhoothBangla का समापन है! हमेशा नए-नए आविष्कार करने वाले प्रियन सर के साथ मेरा सातवां पागलपन भरा रोमांच, अजेय-एकता के साथ मेरा दूसरा रोमांच और हमेशा हैरान करने वाली वामिका के साथ मेरा पहला लेकिन उम्मीद है कि यह आखिरी जादुई सफर नहीं होगा. पागलपन, जादू और यादों के लिए आभारी हूं.”

अब इस वीडियो पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘प्रियदर्शन और अक्षय कुमार यानी ब्लॉकबस्टर.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अब ये मेरे लिए होगी भूल भुलैया 2.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘भूत बंगला के लिए अब और इंतजार नहीं हो रहा.’

यह भी पढ़े: Viral Video: अनन्या पांडे और पापा चंकी का मंच पर धमाल, ‘मैं तेरा तोता’ पर बाप-बेटी ने लूटी महफिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >