Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection: फ्लॉप हुई योगी आदित्यनाथ पर बनी बायोपिक, किया महज इतना कलेक्शन

Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीवनी पर आधारित फिल्म अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती दिख रही है. मूवी ने 5 दिनों में महज 1 करोड़ के लगभग कमाई की. आइये जानते हैं टोटल कलेक्शन.

Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection: अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी, 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. यह राजनितिक ड्रामा शांतनु गुप्ता की किताब “द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर” पर बेस्ड है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीवनी को दिखाती है. बॉक्स ऑफिस पर मूवी का हाल बेहाल और यह फ्लॉप होने के कगार पर पहुंच गई है. यह ना के बराबर कमाई करती दिख रही है. आइये जानते हैं अब तक इसने कितनी कमाई की.

अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी ने पांचवें दिन कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी ने पांचवें दिन 0.16 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 1.31 करोड़ हो गई है. इस मूवी को अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली एलएलबी 3 से कड़ी टक्कर मिल रही है. इसमें में अनंत जोशी, योगी आदित्यनाथ की भूमिका में हैं, जबकि अनुभवी अभिनेता परेश रावल उनके गुरु महंत आदित्यनाथ की भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन रवींद्र गौतम ने किया है, जो “कसौटी जिंदगी की” और “बड़े अच्छे लगते हैं” जैसे मशहूर टीवी शोज के लिए जाने जाते हैं.

अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 1- 0.25 करोड़ रुपये
  • Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 2- 0.43 करोड़ रुपये
  • Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 3- 0.01 करोड़ रुपये
  • Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 4- 0.14 करोड़ रुपये
  • Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 5- 0.16 करोड़ रुपये

Ajey The Untold Story of a Yogi Total Collection- 1.31 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गीतांजलि को घर से निकालने की धमकी देगा ये शख्स, कपल बन आरती करते हैं अभीरा-अरमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >