Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection: फ्लॉप हुई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनी ‘अजेय’, कमाई जान माथा पिट लेंगे

Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection: योगी आदित्यनाथ की बायोपिक ने 10वें दिन सिर्फ 0.08 करोड़ रुपये की कमाई की. जानें फिल्म का डे वाइज और कुल कलेक्शन रिपोर्ट.

Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म शांतनु गुप्ता की किताब ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ से प्रेरित है. हालांकि, रिलीज के बाद से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. टिकट खिड़की पर दर्शकों की कमी साफ दिखाई दी और कमाई के आंकड़े भी बेहद मामूली रहे और यही वजह है कि फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई है. आइए पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.

अजय के 10वें दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 10वें दिन फिल्म ने महज 0.08 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब 1.76 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2.02 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है.

अजय-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी का डे वाइज कलेक्शन

Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 1- 0.25 करोड़ रुपये
Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 2- 0.35 करोड़ रुपये
Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 3- 0.45 करोड़ रुपये
Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 4- 0.1 करोड़ रुपये
Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 5- 0.16 करोड़ रुपये
Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 6- 0.15 करोड़ रुपये
Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 7- 0.11 करोड़ रुपये
Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 8- 0.04 करोड़ रुपये
Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 9- 0.07 करोड़ रुपये
Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 10- 0.08 करोड़ रुपये

Ajey The Untold Story of a Yogi Total Collection- 1.76 करोड़ रुपये

यह भी पढ़े: Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 19’ से कटा अवेज दरबार का पत्ता, नेहल ने खुद को कोसा तो प्रणीत के छलक पड़े आंसू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >