Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 1: योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म ने ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई, जानें हिट या फुस्स

Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 1: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म “अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी” फाइलनी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. इसे जॉली एलएलबी 3 और निशानची से कड़ी टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर यह हिट हुई या फुस्स.

Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 1: रवींद्र गौतम की फिल्म “अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी” सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. राजनितिक ड्रामा को बॉक्स ऑफिस पर “जॉली एलएलबी 3” और “निशानची” से कड़ी टक्कर मिल रही है. मूवी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित है. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर इसके कितने करोड़ की कमाई की है.

ओपनिंग डे पर अजय ने की इतनी कमाई

sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक “अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी” ने भारत में 0.20 करोड़ की कमाई की. वहीं अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली एलएलबी 3 ने ओपनिंग डे पर 12.50 करोड़ कमाए है.

अजय के बारे में

रवींद्र गौतम की ओर से निर्देशित, इस फिल्म का निर्माण रितु मेंगी ने किया है और सह-निर्माता श्रीकांत पगडाला हैं. इसमें अनंत जोशी मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही परेश रावल, दिनेश लाल यादव, पवन मल्होत्रा ​​और गरिमा विक्रांत भी हैं. मूवी शांतनु गुप्ता की किताब “द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर” से प्रेरित है, जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित है.

रवींद्र गौतम ने अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी पर बात की

रवींद्र गौतम ने हिंदुस्तान टाइम्स संग बात करते हुए फिल्म को लेकर बात की. उन्होंने कहा, “हमने ऋषिकेश और धर्मशाला के लाइव लोकेशन पर शूटिंग की है. अगर कॉल टाइम 7 बजे का होता और हम 6 बजे ही आ जाते थे और गंगा किनारे, भजन और आरती का आनंद लेते थे. इनसब से इतनी पॉजिटिविटी आई कि फिल्म अच्छे से बनी.”

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Box Office Collection: फ्लॉप होने के कगार पर पहुंची बागी 4, जॉली एलएलबी 3 ने किया खेल खत्म, जानें टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >