Ajay Devgn ने साउथ की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के कैमियो रोल से वसूले करोड़ो रुपए, सिर्फ कुछ मिनटों का किया था रोल

Ajay Devgn इंडस्ट्री के टॉप पेड ऐक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं. वह अपनी हर फिल्म के लिए करोड़ों रुपए वसूलते हैं. लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक्टर ने सिर्फ 8 मिनट रोल के लिए 35 करोड़ रुपए चार्ज किए थे.

Ajay Devgn बॉलीवुड के फाइनेस्ट एक्टर्स में से एक हैं, जो अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. यही वजह है कि निर्देशक उन्हें उनकी एक्टिंग के लिए मुंह मांगी रकम देने से पीछे नहीं हटते. अजय देवगन अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ों रूपए चार्ज करते हैं. लेकिन एक बात आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्टर ने सिर्फ कुछ मिनटों के रोल के लिए भी करोड़ों रुपए वसूले हैं. दरअसल, सिंघम एक्टर ने साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर के 8 मिनट रोल के लिए 35 करोड़ रुपए वसूले थे. आइए बताते हैं उन्होंने एक मिनट के लिए कितने करोड़ रुपए चार्ज किए थे.

8 मिनट के रोल के लिए वसूले करोड़ो रुपए

अजय देवगन साल 2022 की साउथ ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ में नजर आए थे. इस फिल्म का निर्देशन दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजामौली ने किया था. फिल्म में अजय देवगन का 8 मिनट का कैमियो रोल था. इस कैमियो रोल के लिए एक्टर को इतनी फीस मिली थी, जितनी कई बार पूरी फिल्म करने के बाद एक्टर को नहीं मिलती है. ऐसे में अजय देवगन अपने एक मिनट के रोल के लिए 4.35 करोड़ रुपए चार्ज किए थे. इस तरह एक्टर को आठ मिनट के रोल के लिए लगभग 35 करोड़ रुपए मिले थे.

Also Read: Ajay Devgn: सिंघम अगेन से लेकर रेड 2 तक, बाजीराव सिंघम बनकर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएंगे अजय देवगन

Also Read: Ajay devgn: रेड 2 की रिलीज डेट पर प्रोड्यूसर ने दिया बड़ा हिंट

आरआरआर फिल्म के बारे में

आरआरआर फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया था. इस फिल्म में एनटी रामा राव जूनियर, राम चरण, आलिया भट्ट, अजय देवगन, रे स्टीवनसन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म के राइटर एसएस राजामौली के पिता वी विजयेंद्र प्रसाद हैं. इस फिल्म को 500 करोड़ रुपए के बजट पर बनाया गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. फिल्म ने 1,387 करोड़ रुपए का बॉक्सऑफिस कलेक्शन किया था. इस फिल्म के मशहूर गाने नाटू-नाटू ने सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल गाने के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीतकर इतिहास रचा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >