Aitraaz 2: अक्षय-प्रियंका-करीना की मूवी का सीक्वल ला रहे सुभाष घई, फिल्म के प्लॉट पर कही यह बात

Aitraaz 2: सुभाष घई ने अनाउंस किया कि जल्द ही एतराज 2 बनेगी. उन्होंने कहा, ओह माई गॉड 2 के लेखक-निर्देशक अमित राय ने एक शानदार स्क्रिप्ट लिखी है. यह आजकल के मुद्दे को उठाएगी.

Aitraaz 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर स्टारर फिल्म ऐतराज ने 12 नवंबर को अपनी 20वीं वर्षगांठ मनाई. इस मौके पर निर्माता सुभाष घई ने साल 2004 की फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के ‘बोल्ड एंड ब्यूटीफुल’ परफॉरमेंस की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया और उसी में अनाउंस कर दिया कि जल्द ही एतराज 2 बनेगी. उन्होंने निर्देशक अमित राय को भी बोर्ड में शामिल किया.

सुभाष घई ने अनाउंस की एतराज 2

सुभाष घई ने फिल्म ऐतराज से प्रियंका चोपड़ा की एक खूबसूरत फोटो शेयर की. जिसके कैप्शन में लिखा, “बोल्ड और खूबसूरत प्रियंका चोपड़ा ने हिम्मत की और ऐसा कर दिखाया. यही कारण है कि सिनेमा प्रेमी आज 20 साल बाद भी उनके परफॉर्मेंस को नहीं भूल पा रहे हैं. पहले वह इस रोल को करने में काफी डर रही थी, लेकिन इसे पूरे आत्मविश्वास के साथ निभाया. अब मुक्ता आर्ट्स 3 साल की कड़ी मेहनत के बाद बेहतरीन स्क्रिप्ट के साथ ऐतराज 2 के लिए तैयार है. बस इंतजार करें और देखें.”

क्या होगी एतराज 2 की कहानी

सुभाष घई ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में सीक्वल की पुष्टि की. उन्होंने कहा, “मैंने ओह माई गॉड 2 के लेखक-निर्देशक अमित राय से एक शानदार स्क्रिप्ट सुनी है, जिसे अब ऐतराज 2 के रूप में लिखा गया है. हमें अलग-अलग स्टूडियो से बहुत सारे कॉल आ रहे हैं कि वे फिल्म बनाने में रुचि रखते हैं.” सीक्वल के कॉन्सेप्ट के बारे में पूछे जाने पर सुभाष घई ने कहा कि यह विषय अमित राय का है. उन्होंने आज के शारीरिक शोषण के बारे में एक साहसिक मुद्दा लिखा है.

सुभाष घई ने एतराज 2 के स्टारकास्ट को लेकर क्या कहा

सुभाष घई ने आगे यह भी बताया कि स्टारकास्ट फिलहाल फाइनल नहीं हुए हैं. वह एक्ट्रेस के लिए कास्टिंग कर रहे हैं. यह फिर से एक बोल्ड भूमिका होगी और मुझे यकीन है कि कलाकारों को फिर से काफी सारे प्राइज मिलेंगे, जैसा कि प्रियंका को मिला था. अब्बास-मस्तान की ओर से निर्देशित 2004 की फिल्म एतराज में अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर मुख्य भूमिका में थे. कलाकारों में अमरीश पुरी, अन्नू कपूर, परेश रावल, विवेक शौक, प्रीति पुरी, उपासना सिंह, दिनेश लांबा जैसे स्टार्स भी थे.

Also Read- Singh Is Kinng 2: जल्द बनेगा अक्षय की फिल्म का सीक्वल, रणवीर सिंह या दिलजीत दोसांझ कौन बनेगा नया किंग, जानें सभी अपडेट

Also Read- Hera Pheri 3: ‘हेरा फेरी’ वाली तिकड़ी को साथ देख फैंस हुए क्रेजी, बोले- राजू, श्याम और बाबू भैया को साथ देखना एक…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >