Aishwarya Rai: तलाक की अफवाहों के बीच ससुराल पहुंचीं ऐश्वर्या राय, यूजर्स बोले- क्या आज फैसला हो जायेगा

ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों मुंबई स्थित बच्चन परिवार के घर जलसा के अंदर जाती दिखी. वीडियो वायरल होते ही इसपर यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन देने लगे.

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा, ऐसी चर्चा सोशल मीडिया पर कुछ समय से लगातार हो रही है. कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि उनका तलाक होने वाला है और एक्ट्रेस बच्चन परिवार के साथ नहीं रहती है. हालांकि कुछ समय पहले जूनियर बच्चन ने तलाक की खबरों पर रिएक्ट करते हुए अपनी वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट की थी. साथ ही एक्टर ने कहा था, अभी भी मैरिड हूं. वहीं, ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन का एक वीडियो वूम्प्ला ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में ऐश्वर्या और आराध्या, बच्चन परिवार के घर जलसा के अंदर जाती दिखी. दोनों कार से उतरती है और घर के अंदर चली जाती है. आराध्या को देखकर ऐसा लग रहा कि वो सीधे अपने स्कूल से घर आ गई है, क्योंकि स्टारकिड ने स्कूल यूनिफॉर्म पहना हुआ है. वहीं, एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर का आउटफिट पहना हुआ है. दोनों ने पैपराजी को कोई पोज नहीं दिया. वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, तो फिर क्या आज फैसला हो जायेगा. एक यूजर ने लिखा, ऐश्वर्या राय बिना मेकअप के भी बहुत अच्छी लगती हैं.

Also Read- ‘मैं और ऐश्वर्या तलाक ले रहे…’, अभिषेक बच्चन के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा, जानें पूरा सच

Also Read- Aishwarya Rai संग तलाक की अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर किया ये काम, उठने लगे सवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >