VIDEO: तलाक की अफवाहों के बीच नये साल का जश्न मना कर लौटे ऐश्वर्या-अभिषेक, फैंस बोले- कुछ तो अच्छा हुआ

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को साथ में देखकर फैंस काफी हैप्पी हो गए. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कपल एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिखे. उनके साथ आराध्या बच्चन भी दिखी.

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों साथ में एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिखे. कपल के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आई. तलाक की अफवाहों के तीनों नये साल का जश्न मना कर वापस लौटते दिखे. इस दौरान ऐशवर्या ब्लैक आउटफिट में काफी स्टाइलिश नजर आई, जबकि आराध्या ने ब्लू स्वेटशर्ट और ब्लू जींस पहना था. वह अपनी मां का हाथ थामे दिखी. अभिषेक ग्रे हुडी और ब्लैक ट्रैक्स में बेहद स्मार्ट दिखे. तीनों ने पैपराजी को नये साल की बधाई दी. जूनियर बच्चन ने अपनी पत्नी और बेटी को पहले कार में बैठाया और उसके बाद खुद कार में बैठे. उनके इस वीडियो पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, फाइनली साथ में. एक यूजर ने लिखा, सुलह हो गई लगता है. एक यूजर ने लिखा, नये साल पर कुछ तो अच्छा हुआ.

यह भी पढ़ें- Aishwarya-Abhishek Video: ऐश्वर्या के लिए प्रोटेक्टिव हसबैंड बने अभिषेक बच्चन, ससुर बिग बी के साथ ऐसे नजर आई एक्ट्रेस

यह भी पढ़ें- Abhishek Bachchan से तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय ने हटा दिया ‘बच्चन’ सरनेम? VIDEO देखकर आप भी जान जाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >