ऐश्वर्या का तलाक हो गया फाइनल, साउथ सुपरस्टार धनुष से अलग होने पर कोर्ट ने सुना दिया फैसला

Dhanush Aishwarya Divorce: साउथ स्टार धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत का ऑफिशियली तलाक हो गया है. दोनों ने साल 2004 में धूम-धाम से शादी किया था. अब कपल अलग हो गए है.

Dhanush Aishwarya Divorce: साउथ एक्टर धनुष और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या का तलाक हो गया. चेन्नई फैमिली कोर्ट ने 27 नवंबर को कपल को तलाक दे दिया. दोनों की शादी को 20 साल हो गए थे और उनके दो बच्चे भी है, जिनका नाम यात्रा और लिंगा है. साल 2022 में कपल ने अलग होने की घोषणा की थी और उन्होंने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी. अब ऑफिशियली उनका तलाक हो गया है.

ऐश्वर्या और धनुष का हुआ तलाक

ऐश्वर्या और धनुष ने साल 2004 में चेन्नई में बड़े ही धूम-धाम से शादी किया था. शादी में कपल को आशीर्वाद देने कई बड़े स्टार्स आए थे. साल 2022 में कपल ने अपने अलग होने के बारे में फैंस को एक सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी थी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, 18 साल की जर्नी में एक दोस्त, कपल और एक-दूसरे के शुभचिंतक के रूप में 18 साल साथ रहे. ये जर्नी ग्रोथ, समझ और समायोजन की रही है. आज हम ऐसे जगह पर है जहां हमारी राहें अलग हो रही है. ऐश्वर्या और मैंने कपल के तौर पर अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है. प्लीज हमारे फैसले का सम्मान करें.

धनुष पिछली बार इस फिल्म में दिखे थे

धनुष का असली नाम वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा है. एक्टर ने 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. एक्टर के साथ-साथ उन्होंने एक निर्देशक, निर्माता, गीतकार और गायक के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई है. धनुष की पिछली फिल्म रायन थी, जिसका निर्देशन उन्होंने खुद किया था. इस मूवी में वह लीड रोल में दिखे थे. रयान को दर्शकों से मिला-जुला रिएक्शन मिला है. इसकी कहानी एक बदला लेने वाली कहानी है.

Also Read- Dhanush Birthday: टॉलीवुड-बॉलीवुड के बाद इस फिल्म से करेंगे हॉलीवुड डेब्यू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >