'सैयारा' की रोमांटिक इमेज छोड़ अब रफ लुक में दिखेंगे अहान पांडे, दिखेगा बदला हुआ अंदाज

Ahaan Panday Upcoming Film: फिल्म 'सैयारा' की सफलता के बाद अहान पांडे एक बार फिर चर्चा में हैं. अपनी पहली फिल्म में रोमांटिक इमेज बनाने वाले अहान अब डायरेक्टर अली अब्बास जफर की अगली फिल्म में एक अलग लुक में नजर आएंगे.

Ahaan Panday Upcoming Film: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे इन दिनों अपनी अगली फिल्म को लेकर हर तरफ छाए हुए हैं. फिल्म ‘सैयारा’ में अपनी मासूमियत और रोमांटिक अंदाज से सबका दिल जीतने के बाद, अहान अब बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर अली अब्बास जफर की अगली फिल्म में एक दमदार और अनोखे किरदार में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के जरिए अहान अपनी रोमांटिक बॉय वाली इमेज को पूरी तरह बदलने जा रहे हैं, जिसे लेकर फैंस के बीच अभी से काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है.

गैंगस्टर के रोल में आएंगे नजर

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अहान पांडे इस नई फिल्म में एक गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं. इस रोल के लिए खुद पर खास काम करना शुरू कर दिया है. फिल्म की शूटिंग 3 अप्रैल से मुंबई में शुरू हो चुकी है. मुंबई का शेड्यूल पूरा करने के बाद फिल्म की पूरी टीम आगे की शूटिंग के लिए लंदन रवाना होगी. मेकर्स का लक्ष्य है कि साल 2027 की शुरुआत तक इस फिल्म को पूरा कर लिया जाए.

फैंस के रिएक्शन

जैसे ही अहान पांडे के इस नए फिल्म हल्की झलक और अली अब्बास जफर के साथ उनके प्रोजेक्ट की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है. ‘सैयारा’ के मासूम कृष कपूर को एक खतरनाक और रफ अंदाज में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

जिमी शेरगिल और शरवरी जैसे सितारों की एंट्री

इस फिल्म मेंअहान पांडे के साथ जिमी शेरगिल एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे. जिमी लंबे समय के बाद यशराज फिल्म्स के साथ वापसी कर रहे हैं. वहीं, फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर शरवरी को साइन किया गया है. इसके अलावा, ऐश्वर्य ठाकरे को फिल्म में विलेन के तौर पर चुना गया है.

अहान पांडे की पहली फिल्म ‘सैयारा’ के बारे में

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ एक बेहद रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा है, जिसे यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया था. 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म में अहान पांडे ने ‘कृष कपूर’ नाम के एक म्यूजिशियन का किरदार निभाया था, जिसे कविता लिखने वाली लड़की ‘वाणी’ (अनीत पड्डा) से प्यार हो जाता है. यह कोई नॉर्मल लव स्टोरी नहीं थी. कहानी में मोड़ तब आता है जब वाणी को एक गंभीर बीमारी का पता चलता है और अहान का किरदार अपनी मोहब्बत को बचाने के लिए जान लगा देता है. इस फिल्म के बाद से अहान को लोग एक लवर बॉय के रूप में जानने लगे थे.

यह भी पढ़ें: Dacoit: चौथे दिन की कमाई में आई गिरावट, जानें कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >