Lawrence Bishnoi की हिटलिस्ट में सलमान खान के बाद इस बिग बॉस विनर का नाम, सितंबर में ही था मारने का प्लान, ऐसे हो गया फेल

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है. इस बीच मुनव्वर फारुकी को लेकर बड़ी खबर सामने आ गई. लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों ने पिछले महीने उनपर हमला करने का प्लान बनाया था.

12 अक्टूबर यानी शनिवार की रात को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई. हमलावरों ने उनपर गोली चलाई जिसमें दो गोली उनके सीने में और एक पेट में लगी थी. इस दिल दहला देने वाली घटना से अभी तक उनके दोस्त और करीबी लोग उबरे भी नहीं है. इस बीच उनकी हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली और साथ ही एक पोस्ट भी लिखा. पोस्ट में बताया गया कि सलमान खान की हेल्प करने वाले अपना हिसाब किताब लगा के रखें. अब लेटेस्ट अपडेट सामने आ रही है कि स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी भी लॉरेंस बिश्नोई के हिट लिस्ट में थे.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर थे मुनव्वर फारुकी

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर थे. यहां तक कि सितंबर में एक हिटमैन ने उनका पीछा भी किया था. सूत्रों के अनुसार, इस बारे में खुफिया एजेंसियों को पहले से पता चल गया, जिसके बाद मुनव्वर को बचा लिया गया और उन्हें दिल्ली से मुंबई ले जाया गया. इसके बाद मुंबई पुलिस ने उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी है. वहीं, सूत्रों के मानें तो लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दिल्ली के उसी होटल में कमरा बुक किया था, जिस होटल में मुनव्वर रूकने वाले थे.

इस तरह फेल हुआ हमले की प्लानिंग

खुफिया एजेंसियों की वजह से इस हमले की प्लानिंग फेल हो गई और मुनव्वर फारुकी को इवेंट से निकाल कर मुंबई पुलिस वापस ले गई. ऑफिशियल तौर पर मुंबई पुलिस ने धमकियों को बिश्नोई गिरोह से नहीं जोड़ा. हालांकि वह बिग बॉस 17 के विनर की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट पर है. बता दें कि फारूकी अपने कॉमेडी शो में हिंदू भगवान पर कमेंट करने के बाद विवादों में घिर गए थे.

Also Read- Baba Siddique को महंगी पड़ी सलमान खान से दोस्ती, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी, कहा- जो भी सलमान की हेल्प करेगा…

Also Read– Baba Siddique: कौन थे बाबा सिद्दीकी, जिन्होंने शाहरुख-सलमान की करवाई दोस्ती, 5 साल की दुश्मनी चुटकी में की खत्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >