Pushpa 2 की ऐतिहासिक सफलता के बाद इन 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाएंगे अल्लू अर्जुन, जानें नाम

Pushpa 2: पुष्पा 2: द रूल की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन साउथ इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में नंबर वन पर आ गए हैं. 5 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है. आइये जानते हैं एक्टर्स के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में.

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन सिनेमा की दुनिया में पॉपुलर नाम है. एक्टर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. हाल ही में रिलीज हुई साउथ एक्टर की पुष्पा 2 द रूल ने छप्परफाड़ कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े. एक्शन थ्रिलर ने महज सात दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. आइये जानते हैं पुष्पा 2 के बाद एक्टर की पाइपलाइन में और कौन सी फिल्में हैं.

पुष्पा 3: द रैम्पेज

बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2: द रूल के साथ धूम मचाने के बाद अल्लू अर्जुन पुष्पा 3 के साथ आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने हाल ही में “अब रुकेगा नहीं साला” कहकर थ्रीक्वल की पुष्टि की. फ्रेंचाइजी की अपकमिंग तेलुगु फिल्म का नाम पुष्पा 3: द रैम्पेज होगा. शीर्षक का खुलासा पुष्पा 2: द रूल के पोस्ट-क्रेडिट दृश्य के साथ किया गया था. अभिनेता विजय देवरकोंडा के इसका हिस्सा होने की अफवाह है.

AA21: कोराटाला शिवा के साथ अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन जल्द ही निर्देशक कोराताला शिवा के साथ एक धमाकेदार प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं. इस फिल्म की अनाउंसमेंट साल 2020 में पुष्पा 2 फेम की ओर से की गई थी. AA21 का पहला पोस्टर साल 2025 में जारी किया जाएगा. स्टारकास्टर को लेकर फिलहाल डिटेल्स सामने नहीं आई है.

AA22: त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन AA22 फिल्म का भी हिस्सा हैं. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास संग जल्द ही भारतीय स्क्रीन पर पहले कभी न देखे गए एक्शन सीन्स को लेकर आएंगे. इसका बजट किसी भारतीय फिल्म के लिए सबसे बड़े बजट में से एक माना जा रहा है.

AA23: अल्लू अर्जुन संदीप रेड्डी वांगा के साथ

लिस्ट में एक और नाम AA23 है. इसमें अल्लू अर्जुन, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ नजर आएंगे. संदीप एक ऐसा नाम है, जो सुपरहिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. फिल्म को भूषण कुमार की टी-सीरीज फिल्म्स प्रोडक्शन और भद्रकाली पिक्चर्स की ओर से समर्थित किया जाएगा.

Also Read- Pushpa 2 Box Office: मंडे टेस्ट में पुष्पा 2 पास हुई या फेल, 12वें दिन धीमी गति से कमाए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >