Adipurush: कृति सेनन से पहले इस एक्ट्रेस को ऑफर हुआ था मां सीता का रोल, इस वजह से नहीं बनी बात

साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. ऐसे में क्या आपको पता है कि सीता के रोल के लिए कृति सेनन मेकर्स की पहली पसंद नहीं थी.

साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष इस साल की सबसे बड़ी रिलीज है. ओम राउत के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फैंस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म ओपनिंग डे पर 80 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर सकती है. “आदिपुरुष” में प्रभास के अलावा कृति सेनन, सनी सिंह, देवदत्त नागे और सैफ अली खान भी हैं. ऐसे में क्या आपको पता है कि मेकर्स सीता के रोल के लिए कृति को नहीं बल्कि इस बॉलीवुड अभिनेत्री को लेना चाहते थे. हालांकि किसी वजह से बात नहीं बनीं.

आदिपुरुष के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थी कृति सेनन

आदिपुरुष के पास बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ने का पूरा मौका है. दरअसल आदिपुरुष के लिए कृति सेनन मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं. यह अफवाह थी कि अनुष्का शेट्टी, अनुष्का शर्मा, कियारा आडवाणी और कीर्ति सुरेश को फिल्म में सीता की भूमिका निभाने के लिए कहा गया था. हालांकि कुछ कारणों की वजह से बात नहीं बनी. फिल्म में कृति जानकी (सीता) की भूमिका निभा रही हैं. उनकी एक्टिंग के फैंस कायल हो रहे हैं.

आदिपुरुष तोड़ सकती है कई रिकॉर्ड

बता दें कि आदिपुरुष महाकाव्य रामायण से प्रेरित है और प्रभास को राघव (राम पर आधारित), कृति को जानकी (सीता पर आधारित) और सैफ को रावण के रूप में देखेंगे. ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो ये बॉक्स ऑफिस पर बम्पर ओपनिंग करेगी और शाहरुख खान के पठान का रिकॉर्ड तोड़ेगी. खबर ये भी आ रही है कि फिल्म थिएट्रिकल रिलीज के 52 दिन बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ के लिए 250 करोड़ रुपये की डील ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो के साथ की है.

Also Read: Adipurush Star Cast Fees: राघव बनने के लिए प्रभास को मिली भारी भरकम फीस, कृति सेनन ने भी चार्ज की मोटी रकम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >