Adah Sharma ने सुशांत सिंह राजपूत का अपार्टमेंट खरीदने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जो इंसान इस दुनिया में नहीं है…

सुशांत सिंह राजपूत का अपार्टमेंट खरीदने को लेकर एक्ट्रेस अदा शर्मा काफी समय से चर्चा में है. क्या सच में उन्होंने अपार्टमेंट खरीदा है या नहीं, इसपर उन्होंने बात की.

एक्ट्रेस अदा शर्मा हाल ही में अपनी मूवी बस्तर: द नक्सल स्टोरी को लेकर लाइमलाइट में थी. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन उनकी एक्टिंग ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. इसके अलावा एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत के मुंबई वाले अपार्टमेंट को खरीदने की खबरों की वजह से चर्चा में आ गई थी. पिछले साल उन्हें सुशांत के घर के बाहर देखा गया था और वो पैपराजी के कैमरों में भी कैद हो गई थी. अब उन्होंने ये घर खीरदा या नहीं, इसपर लेकर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है.


अदा शर्मा ने सुशांत सिंह राजपूत का अपार्टमेंट खरीदने पर तोड़ी चुप्पी
सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2020 में अपने मुंबई वाले अपार्टमेंट में सुसाइड कर लिया था. ऐसा कहा जा रहा था कि इसी अपार्टमेंट को अदा शर्मा ने खरीद लिया है. अब सिद्धार्थ कन्नन के साथ इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपार्टमेंट को खरीदने पर कहा, मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि मैं सबके दिलों में रहती हूं. उन्होंने फिर कहा, कुछ भी बोलने का एक सही समय होता है. जब मैं वो जगह देखने गई थी मीडिया ने इसपर काफी ध्यान दिया. हालांकि मैं एक प्राइवेट पर्सन है. मैं अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहना चाहती हूं. मैं अपनी प्राइवेसी को गार्ड करती हूं.


अदा शर्मा बोलीं- जो इंसान इस दुनिया में नहीं है…
अदा शर्मा ने आगे कहा, जो इंसान इस दुनिया में नहीं है, उसके बारे में बात करना गलत है, जिसने बेहद खूबसूरत फिल्में की है. वो एक ऐसे एक्टर है, जिनके प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है. मुझे लोगों के फालूत कमेंट पढ़ना पसंद नहीं है. मैंने उनके बारे में कुछ कमेंट्स पढ़ा, जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया. आप मुझे ट्रोल कर सकते है, लेकिन उस इंसान को ट्रोल ना करें, जो यहां नहीं है या उनके बारे में कोई बोलने वाला नहीं है. आगे एक्ट्रेस ने कहा, मैं जहां रहती हूं उसके बारे में जल्द आपको बताउंगी, लेकिन फिलहाल में लाखों लोगों के दिलों में रहती हूं, वो भी रेंट फ्री.

मुझे हमेशा लगता है कि यह मेरी आखिरी फिल्म हो सकती है… जानिए ऐसा क्यों कहा अदा शर्मा ने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >