‘लवर गर्ल’ उर्वशी रौतेला का नया स्टाइलिश लुक देखा आपने ? वीडियो मचा रहा सोशल मीडिया पर धूम

Urvashi Rautela सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. लॉकडाउन के दौरान वो लगातार अपनी तसवीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती है. हाल ही में एक पूल साइड फोटो शेयर कर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. अब उर्वशी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बेहद ग्‍लैमरस लग रही है.

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. लॉकडाउन के दौरान वो लगातार अपनी तसवीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती है. हाल ही में एक पूल साइड फोटो शेयर कर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. अब उर्वशी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बेहद ग्‍लैमरस लग रही है. फैंस इस वीडियो को खूब लाइक एंड शेयर कर रहे है.

Also Read: हॉट Urvashi Rautela ने गेंदा फूल गाने पर किया जबरदस्त रैंप वॉक, देखें VIDEO

उर्वशी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘लवर गर्ल.’ उर्वशी इस वीडियो में काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं. उन्होंने पर्पल कलर की ड्रेस पहन रखी है और वो बेहद खूबसूरत लग रही है.

https://www.instagram.com/p/CAC1mwTg3au/

इस वीडियो को अब तब लाखों लोग देख चुके हैं. इस तसवीर पर फैंस जमकर रिएक्‍ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘आप बेहद खूबसूरत हैं.’ कई यूजर्स उनकी ड्रेस की भी तारीफ कर रहे है. वहीं ज्यादातर यूजर्स ने हार्ट इमोजी बनाए.

इससे पहले अभिनेत्री ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी एक खूबसूरत तसवीर शेयर की थी जिसमें वह पूल साइड में पोज देती नजर आई थीं. उनकी यह तसवीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी.

https://www.instagram.com/p/B_y-lh2gm1u/

वहीं, उर्वशी रौतेला भी कोरोना वायरस महामारी की इस जंग में मदद के लिए आगे आई हैं. अभिनेत्री ने पांच करोड़ रुपये दान दिए हैं. उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को वर्चुअल डांस मास्टरक्लास आयोजित करने की जानकारी दी थी. उसका सेशन उन सभी के लिए मुफ्त में खुला है, जो अपना वजन कम करना चाहते हैं और नृत्य सीखना चाहते हैं. सेशन में, उन्होंने जुम्बा, तबता और लैटिन नृत्य सिखाया. टिकटॉक पर डांस मास्टरक्लास ने उन्हें 1.8 करोड़ लोगों के साथ जोड़ा. इससे उर्वशी को पांच करोड़ रुपये मिले, जिसे उन्होंने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में दान कर दिया.

उन्होंने कहा, ‘मैं सभी की बहुत आभारी हूं, जो कुछ भी वे कर रहे हैं, न केवल अभिनेताओं, राजनेताओं, संगीतकारों या पेशेवर एथलीटों के लिए, बल्कि आम लोगों के लिए भी, क्योंकि हम सभी को एक साथ रहने की आवश्यकता है और हम सभी को उनके समर्थन की आवश्यकता है. कोई भी दान छोटा नहीं होता. हम साथ मिलकर इसे पूरी दुनिया से हरा सकते हैं.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >