आखिर क्यों शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा की कर दी पिटाई, देखें वायरल VIDEO

shilpa shetty- बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्‍पा शेट्टी इन दिनों अपने टिकटॉक वीडियो की वजह से अक्‍सर ही सुर्खियों में रहती हैं. अब उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने पति राज कुंद्रा की पिटाई करते हुए नजर आ रही हैं. फैंस को उनका ये फनी वीडियो खूब पसंद आ रहा है. इसके पहले भी एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ कई मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जो फैंस के बीच काफी वायरल हुआ था.

Shilpa Shetty latest tiktok video: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्‍पा शेट्टी इन दिनों अपने टिकटॉक वीडियो की वजह से अक्‍सर ही सुर्खियों में रहती हैं. अब उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने पति राज कुंद्रा की पिटाई करते हुए नजर आ रही हैं. फैंस को उनका ये फनी वीडियो खूब पसंद आ रहा है. इसके पहले भी एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ कई मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जो फैंस के बीच काफी वायरल हुआ था.

Also Read: TikTok Trending Videos: लॉकडाउन में शिल्पा शेट्टी, उर्वशी से लेकर इन स्टार्स के TikTok वीडियो हो रहे वायरल, आप भी देखें

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक टिकटॉक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में शिल्पा अपने पति के साथ नजर आ रही हैं. इस वीडियो में वो कहती हैं कि देखो जी, काम करते वक्त ना, मुझे किस ना किया करो. इतने में नौकरानी की भूमिका में एक्ट्रेस आती हैं और कहती हैं कि मैडम जी अच्छी तरह से समझा दो. मैं तो बोल बोल के थक गई. नौकरानी की बात सुन शिल्पा पहले हैरान रह जाती हैं और फिर काम छोड़कर राज की पिटाई करने लगती हैं.

शिल्पा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, नजर हटी, दुर्घटना घटी. सच्चाई पता चलने पर पिट गए हमारे पति. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. इसके साथ ही फैंस वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे है.

https://www.instagram.com/p/CAIdHfzhqJJ/

इससे पहले भी शिल्पा ने कई फनी वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. भिनेत्री ने अपने घर से ‘महाभारत’ का एक मजाकिया वीडियो साझा किया था, जिसमें उनके बेटे वियान ने नारद मुनि की भूमिका निभाई थी. इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्‍पा शेट्टी से मजेदार कैप्‍शन लिखा था. उन्‍होंने लिखा था, डैडीजी और मम्‍मी जी के बीच जंग छेड़ के हमारे बेटे जी ने संडे का फंडा बदल दिया! इसलिए हमारा मॉडर्न महाभारत.’ इस वीडियो को फैंस ने बेहद पसंद किया था.

https://www.instagram.com/p/B_cFkTKBZgF/

शिल्पा शेट्टी ने एक और मजेदार टिक टॉक वीडियो शेयर किया था, वो अल्का और अभिजीत के गाने ‘सो रब दी’ पर रोमांटिक टिकटॉक वीडियो बना रही थी. कैरेक्टर में डूबी शिल्पा रोमांटिक मूड में रहती हैं कि तभी अचानक वीडियो में गलत फिल्टर लग जाता है और उनकी चीखें निकल जाती हैं.

https://www.instagram.com/p/B_M5byrh3Vp/

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >