स्विम सूट में बोल्ड अंदाज में दिखीं अभिनेत्री काजोल की मां तनुजा

तनीषा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर की शेयर, Tanisha Mukherjee shared the picture on Instagram

कहते हैं उम्र का क्या है, दिल जवां रखिये. ऐसा ही कुछ देखने को मिला अभिनेत्री काजोल की मां और अजय देवगन की 76 वर्षीय सास व अपने दौर की मशहूर अभिनेत्री तनुजा की एक तस्वीर में. इस तस्वीर में तनुजा ब्लू कलर की स्विम सूट पहनकर बोल्ड अंदाज में पोज दे रही हैं.

मौका था तनीषा मुखर्जी यानी काजोल की बहन की जन्मदिन पार्टी का. तनीषा ने पूल पार्टी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इन तस्वीरों में एक जगह तनीषा और उनकी सहेलियों के साथ उनकी मां तनुजा भी बोल्ड अंदाज में स्विमसूट पहने पोज देती दिख रही हैं. तनुजा का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kaushal kishor

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >