Abhishek Bachchan ने ऐश्वर्या राय से अलग होने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं कुछ बोलूंगा तो…

Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन की पर्सनल लाइफ काफी समय से सुर्खियों में है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि एश्वर्या राय संग उनका वैवाहिक जीवन कुछ खास नहीं चल रहा है. दोनों अलग अलग रह रहे हैं. इन सभी रूमर्स के बावजूद कपल ने आजतक कोई रिएक्शन नहीं दिया. हालांकि अब अभिषेक बच्चन ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं. हाल ही में, एक्टर अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में थे. कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि उनके वैवाहिक जीवन में कई तरह की परेशानियां चल रही है और यही वजह है कि वह कोई भी पार्टी में एक साथ नहीं स्पॉट किए जाते. अब अभिषेक ने फाइनली इन रूमर्स पर रिएक्ट किया है.

ऐश्वर्या राय से अलग होने की अफवाहों पर अभिषेक बच्चन ने किया रिएक्ट

अभिषेक बच्चन, जो वर्तमान में कालीधर लापता की रिलीज के लिए तैयार हैं, ने अपने और ऐश्वर्या के रिश्ते के सबसे चर्चित विषय को संबोधित किया. ईटाइम्स संग बातचीत में अभिनेता ने कहा, “पहले, मेरे बारे में जो बातें कही जाती थीं, उनका मुझ पर कोई असर नहीं होता था. आज, मेरा एक परिवार है और यह बहुत परेशान करने वाला है. अगर मैं कुछ स्पष्ट भी करता हूं, तो लोग इसे पलट देते हैं, क्योंकि नकारात्मक खबरें बिकती हैं. आप मेरा जीवन नहीं जीते हैं. आप उन लोगों के प्रति जवाबदेह नहीं हैं, जिनके प्रति मैं जवाबदेह हूं.”

ट्रोलिंग पर क्या बोले अभिषेक बच्चन

ट्रोल्स पर प्रतिक्रिया देते हुए, अभिनेता ने आगे कहा, “उन्हें अपनी अंतरात्मा से निपटना होगा और खुद को जवाब देना होगा. अगर आप इंटरनेट पर कुछ कहने जा रहे हैं, तो मैं आपको चुनौती देता हूं कि आप मेरे सामने आकर मुझसे कहें. उस व्यक्ति में कभी भी यह हिम्मत नहीं होगी कि वह मेरे सामने आकर यह सब कहे. अगर कोई मेरे सामने आकर कुछ कहता है, तो मुझे लगेगा कि उसमें दृढ़ विश्वास है. मैं उसका सम्मान करूंगा.”

अभिषेक की फिल्में

अभिषेक हाल ही में हाउसफुल 5 में नजर आए थे, जिसमें अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में हैं. इसके बाद, वह कालीधर लापता के साथ आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. अभिनेता एक मध्यम आयु वर्ग के व्यक्ति की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे, जो अपने परिवार के विश्वासघात और उसे छोड़ने की साजिश से जूझ रहा है. फिल्म का प्रीमियर 4 जुलाई को ZEE5 पर होने वाला है. अभिनेता कथित तौर पर शाहरुख खान की आगामी फिल्म किंग में एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri: भक्तिभाव में डूबी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, वृंदावन पहुंच अनिरुद्धाचार्य जी से की मुलाकात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >