Bholaa 2 का अभिषेक बच्चन इंतजार कर रहे हैं... इधर अजय देवगन खेला कर... KRK ने जूनियर बच्चन का उड़ाया मजाक

केआरके ने भोला 2 को लेकर अपडेट दिया है. उन्होंने कहा, ''अभिषेक बच्चन भाई इंतजार कर रहे हैं #भोला2 और @अजय देवगन... दक्षिण के सुपर स्टार #आरमाधवन के साथ अपनी नई फिल्म शुरू कर रहे हैं. लो कल्लो बात, अजय ने बेचेरे अभी के साथ खेला कर दिया. ये अच्छी बात नहीं है.''

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की ओर से निर्देशित भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 123 करोड़ रुपये की कमाई के साथ यह एक मनी-स्पिनर बन गई. फिल्म साल 2019 की तमिल सुपरहिट फिल्म कैथी की आधिकारिक रीमेक है, जिसमें कार्थी ने अभिनय किया था और इसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था. कहानी बाप और बेटी की है, जिसमें जबरदस्त एक्शन के साथ कुछ इमोशनल पल भी देखने को मिलते हैं. हालांकि अब केआरके ने भोला 2 को लेकर अभिषेक बच्चन और अजय देवगन का मजाक उड़ाया है.

केआरके ने उड़ाया मजाक

केआरके की ये आदत है, उन्हें हर सेलेब्स और स्टार्स की फिल्मों पर टिप्पणी करते हुए देखा जाता है. वह हर फिल्मों का मजाक उड़ाते हैं. अब कमाल रशिद खान को अजय देवगन और अभिषेक बच्चन का मजाक उड़ाते देखा गया. उन्होंने भोला 2 को लेकर भी भविष्यवाणी की. केआरके ने ट्वीट कर लिखा, ”अभिषेक बच्चन भाई इंतजार कर रहे हैं #भोला2 और @अजय देवगन… दक्षिण के सुपर स्टार #आरमाधवन के साथ अपनी नई फिल्म शुरू कर रहे हैं. लो कल्लो बात, अजय ने बेचेरे अभी के साथ खेला कर दिया. ये अच्छी बात नहीं है.”


ओटीटी पर भोला

सिनेमाघरों में रिलीज होने के एक महीने से अधिक समय के बाद, अजय देवगन की फिल्म भोला प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. जो लोग इसे देखना चाहते हैं, उन्हें 399 रुपये का सब्सक्रिप्शन लेना होगा, बाद में वह फिल्म को अच्छे से देख सकते हैं. एक्शन थ्रिलर, जिसमें तब्बू, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, और गजराज राव भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की एक्शनर पठान के बाद 2023 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है.

Also Read: KRK ने विवेक ओबरॉय से कर दी ऋतिक रोशन की तुलना, कहा- विक्रेम वेधा को कोई भी OTT कंपनी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >