सलमान खान के लिए फोटोग्राफर बना ये पॉपुलर एक्टर, आमिर खान की बहन ने शेयर की तसवीर, यूजर्स करने लगे कमेंट

आमिर खान की बहन निखत खान ने एक फोटो पोस्ट की है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. तसवीर में सलमान खान नजर आ रहे है और ये फोटो बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर ने क्लिक की है.

इन दिनों सलमान खान, शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर चर्चा में है. शाहरुख की मूवी में भाईजान कैमियो रोल में नजर आए. इस बीच सोशल मीडिया पर एक तसवीर वायरल हो रही है, जिसमें आमिर खान नजर आ रहे है. इस फोटो में निखत खान भी है, जो पठान में नजर आई थी. जी हां, आमिर की बहन निखत भी इसी फिल्म में काम कर चुकी है.

आमिर खान की बहन ने शेयर की तसवीर

दरअसल, सलमान खान हाल ही में आमिर खान के घर में नजर आए. हालांकि वो किस वजह से उनके घर गए थे, इसका कारण सामने नहीं आया है. मगर आमिर की बहन ने इस मुलाकात की एक तसवीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. फोटो में सलमान, आमिर की मां, उनकी बहन और अन्य रिश्तेदार दिख रहे है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में सिर्फ दो रेड हार्ट इमोजी बनाया है.

फोटोग्राफर बने आमिर खान

इसके अलावा निखत खान ने एक अन्य फोटो पोस्ट की है. इसमें आमिर खान, सलमान खान के लिए फोटोग्राफर बने दिख रहे है. इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में सभी कैमरे को देखकर पोज दे रहे है और आमिर उनकी तसवीर क्लिक करते नजर आ रहे है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, उनके लिए जो आमिर को मिस कर रहे थे. इसपर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, वॉट ए लवली फ्रेम. एक और यूजर ने लिखा, सलमान औऱ आमिर वाला पिक लगाओ ना मैम.

पठान में नजर आई है निखत

पठान में निखत खान भी दिखी है. निखत ने शाहरुख खान की फोस्टर मां का किरदार निभाया है. निखत कई अन्य फिल्मों में नजर आ चुकी है, जिसमें तापसी पन्नू की मूवी और अजय देवगन की मूवी शामिल है. वो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है और अबतक उन्होंने इंस्टा पर 35 पोस्ट किए है.

पठान किस ओटीटी पर होगी रिलीज?

टाइम्स नाउ के अनुसार, पठान के ओटीटी राइट्स पहले ही अमेजन प्राइम वीडियो को 100 करोड़ रुपये में बेच दिए है. रिपोरट्स की मानें तो फिल्म अप्रैल तक ओटीटी पर रिलीज हो सकती है. बता दें कि पठान को रिलीज हुए छह दिन हो चुके है. फिल्म देश और दुनियाभर में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इसने 600 करोड़ पार कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >