Aamir Khan ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ के फ्लॉप होने पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बुरा लगता…

Aamir Khan ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ की नाकामी और ट्रोलिंग पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है. वह बोले, “कोई ट्रोल अच्छी फिल्म को नहीं रोक सकता और बुरी फिल्म को कोई चला नहीं सकता.”

Aamir Khan इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. फिल्म में जेनेलिया देशमुख भी लैड रोल में हैं. यह फिल्म 20 जून को सुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. एक्टर इससे पहले साल 2022 में आई फिल्म टॉम हैंक्स की ‘फॉरेस्ट गम्प’ के रीमेक ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी. इसके साथ ही दर्शकों ने आमिर को बहुत ट्रोल भी किया था. अब 3 साल बाद एक्टर ने आमिर ने इसपर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बॉयकॉट कल्चर और ट्रोलिंग पर खुलकर बात की है.

ट्रोलर्स पर क्या बोले आमिर खान?

बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में आमिर ने कहा, ”मुझे बुरा लगता है, जब लोग मुझे ट्रोल करते हैं. आखिरकार आप अपनी फिल्म पर इतनी मेहनत जो करते हैं. मगर जो शख्स आपकी फिल्म के बारे में बुरा-भला कह रहा है, उसे बस आपके और आपकी फिल्म के बारे में नेगेटिविटी फैलानी है. हो सकता है उसने आपकी फिल्म देखी ही ना हो या उसे उस विषय के बारे में कुछ पता ही ना हो. शायद यही वजह है कि हम उन्हें ट्रोल्स बुलाते हैं.”

ट्रोलिंग की वजह से नहीं फ्लॉप होती फिल्में

उन्होंने आगे कहा, ”ट्रोलिंग किसी भी तरह से बॉक्स ऑफिस पर असर नहीं डालती. कोई आदमी पैदा नहीं हुआ है जो अच्छी फिल्म को रोक सकता है. और कोई प्रोड्यूसर पैदा नहीं हुआ है, इस दुनिया में जो बुरी फिल्म को चला सकता है. ‘लाल सिंह चड्ढा’ बुरी तरह ट्रोल हुई. आपको लगता होगा शायद इस वजह से फिल्म नहीं चली. मगर गलत कह रहे हैं आप. सोचिए इसी तरह की ट्रोलिंग 3 Idiots या ‘दंगल’ के टाइम हुई होती. क्या लगता है? ट्रोलिंग वहां कुछ असर नहीं करती क्योंकि वो दोनों ही कमाल की फिल्में हैं. तो ट्रोलिंग कामयाब हुई या फिल्म नाकामयाब हुई? वो फिल्म होती है जो लोगों को पसंद नहीं आती.”

‘आप मुझे ट्रोल करिए…’

आमिर ने रियल ऑडियंस पर कहा, “अब मैं ट्रोलिंग से परेशान नहीं होता. आप मुझे ट्रोल करिए, मुझे कोई टेंशन नहीं. मैं बस इस चीज़ के लिए परेशान रहूंगा कि मैंने अपना काम ठीक से किया या नहीं, फिल्म अप-टू मार्क बनी या नहीं.”

“मैं रियल ऑडियंस पर फोकस करता हूं. जैसे जिन्होंने हमारे गाने पर, यू-ट्यूब पर कमेंट किया. मुझे एक सेकेंड लगता है ये समझने में कि कौन ट्रोल्स हैं. जो बॉयकॉट , बॉयकॉट लिखते हैं या पाकिस्तान चले जाओ लिखते हैं, मैं समझ जाता हूं कि वही ट्रोल्स हैं. उन्होंने गाना तक नहीं सुना होता है. बस उन्हें नेगेटिविटी फैलानी है. तो उनकी बातों का कोई असर नहीं होता मेरे ऊपर.”

यह भी पढ़े: Housefull 5 A vs B: एक टिकट, दो क्लाइमैक्स… टिकट बुक करने से पहले जानें कौन सा वर्जन देखना है ज्यादा मजेदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >